1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. UPSC ESE 2026: 400 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन हुए शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

UPSC ESE 2026: 400 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन हुए शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 Published : Sep 28, 2025 04:16 pm IST,  Updated : Sep 28, 2025 04:16 pm IST

यूपीएससी ईएसई 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : UNSPLASH

UPSC ESE 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी ईएसई 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। जो उम्मीदवार इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तारीख तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 400 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा।

वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 474 पदों पर भर्ती की जाएगी।

एलिजिबिलिटी 

  • जो अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या शैक्षणिक संस्थानों से इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए।
  • इसके लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 1 जनवरी, 2026 को 21 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पहले रजिस्टर करें। 
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें।
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक 

आवेदन शुल्क

इसके लिए आवेदन करने वाले महिला/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है। वहीं, उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है। शुल्क का भुगतान भारतीय स्टेट बैंक की किसी भी शाखा में जमा करके, वीज़ा/मास्टर/रुपे क्रेडिट/डेबिट कार्ड/यूपीआई भुगतान या किसी भी बैंक की इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- जुबीन गर्ग पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर TUTA ने की कुलपति की भी निंदा, पद से हटाने की मांग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन