1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. AIIMS INI CET Counselling: शुरू हुआ आइएनआई सीईटी कांसलिंग प्रोसेस, यहां देखें पूरा शेड्यूल

AIIMS INI CET Counselling: शुरू हुआ आइएनआई सीईटी कांसलिंग प्रोसेस, यहां देखें पूरा शेड्यूल

 Published : Dec 06, 2025 07:17 pm IST,  Updated : Dec 06, 2025 07:17 pm IST

आइएनआई सीईटी 2026 कांसलिंग प्रोसेस शुरू हो गया है। ऐसे में उम्मीदवार एमडी, एमएस, एमडीएस और डीएम/एमसीएच सीटों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

AIIMS INI CET जनवरी 2026 सेशन के लिए आधिकारिक रूप से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। एलिजिबिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए अब ऑनलाइन रजिस्टर कर सकते हैं। बता दें कि INI CET जनवरी 2026 सेशन में क्वालिफाई करने वाले कुल 32,374 कैंडिडेट काउंसलिंग प्रोसेस में हिस्सा लेने के लिए एलिजिबल हैं। OBC, EWS, SC, ST, और PwBD कैटेगरी के कैंडिडेट के पास वैलिड कैटेगरी सर्टिफिकेट होना चाहिए, इसके बिना उन्हें इनएलिजिबल माना जाएगा। नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार इसके लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

इस साल, दो खास इंस्टिट्यूट — NIMHANS बेंगलुरु और SCTIMST त्रिवेंद्रम — ने एलिजिबल कैंडिडेट के लिए ऊपरी उम्र की लिमिट अनाउंस की है।

जरूरी तारीखें 

  • मॉक राउंड के लिए विकल्प भरना - 6 से 9 दिसंबर (शाम 5 बजे तक)
  • मॉक आवंटन परिणाम- 11 दिसंबर
  • प्रथम राउंड विकल्प भरना- 12 से 13 दिसंबर
  • प्रथम राउंड आवंटन- 18 दिसंबर
  • सीट स्वीकार करना- 19 से 24 दिसंबर (शाम 5 बजे तक)
  • दस्तावेज़ जमा/रिपोर्टिंग- 19 से 24 दिसंबर (शाम 5 बजे तक)
  • द्वितीय राउंड आवंटन- 9 जनवरी
  • सीट स्वीकार करना- 10 जनवरी 11 बजे से 15 जनवरी शाम 5 बजे तक
  • दस्तावेज जमा/रिपोर्टिंग- 10 जनवरी 11 बजे से 15 जनवरी शाम 5 बजे तक

इसके माध्यम से एमडी, एमएस, एमडीएस, तथा छह वर्षीय डीएम और एमसीएच कोर्स में AIIMS संस्थानों, JIPMER पुडुचेरी, NIMHANS बेंगलुरु, PGIMER चंडीगढ़ और SCTIMST त्रिवेंद्रम में एडमिशन मिलेगा।

उम्मीदवारों के लिए गाइडलाइंस

  • उम्मीदवार कांउंसलिंग प्रोसेस में पार्टिसिपेट करने से पहले NIMHANS और SCTIMST के लिए उम्र की एलिजिबिलिटी वेरिफाई करें। 
  • उम्मीदवार पक्का करें कि OBC, EWS, SC/ST, और PwBD कैटेगरी के लिए वैलिड कैटेगरी सर्टिफिकेट हों। 
  • उम्मीदवार तय शेड्यूल के अंदर चॉइस फिलिंग, सीट एक्सेप्टेंस, और रिपोर्टिंग पूरी करें। 
  • अगर राउंड 1 के बाद भी सीटें खाली रहती हैं, तो अगले राउंड में उम्र और डॉक्यूमेंटेशन क्राइटेरिया का पालन करना जरूरी है। 

ये भी पढ़ें- 

Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इन आसान स्टेप्स से करें अप्लाई

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।