1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. AIIMS INI SS 2023 Admit Card: आज जारी होगी एडमिट कार्ड, यहां जानें कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

AIIMS INI SS 2023 Admit Card: आज जारी होगी एडमिट कार्ड, यहां जानें कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 21, 2023 11:44 am IST,  Updated : Apr 21, 2023 11:45 am IST

AIIMS INI SS 2023 Admit Card: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस की तरफ से आज यानी 21 अप्रैल को AIIMS INI SS 2023 परीक्षा के एडमिट कार्ड को जारी कर दिया जाएगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

AIIMS INI SS 2023 Admit Card: एम्स आईएनआई एसएस 2023 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक जरूरी खबर है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस आज यानी 21 अप्रैल को AIIMS INI SS 2023 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर देगा। एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद, इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउलोड कर सकते हैं। 

इस एग्जाम को सीबीटी मोड के माध्यम से 29 अप्रैल 2023 को आयोजित कराया जाएगा। परीक्षा को दो स्टेजों में परफॉर्मेंस एवैल्यूएशन के आधार पर आयोजित की जाएगी। स्टेज I में 80 मार्क्स के 80 प्रश्न होंगे, जिसके लिए 90 मिनट मिलेंगे। स्टेजII 20 अंको की होगी। कैंडिडेट्स बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे। 

इन आसान स्टेप्स से करें डाउनलोड

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स एम्स की आधिकारिक साइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद academic courses लिंक पर क्लिक करें।
  • अब होम पेज पर मौजूद AIIMS INI SS 2023 एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आखिरी में फ्यूचर यूज के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें। 

ये भी पढ़ें- Karnataka 2nd PUC Result 2023: कर्नाटक बोर्ड 12 वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां जानें कैसे करें चेक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।