AIIMS INICET July 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने AIIMS INICET जुलाई 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसके लिए आवदेन करना चाहते हैं वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 अप्रैल 2025(शाम 5 बजे तक ) है, इच्छुक कैंडिडेट्स इस तारीख तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।
AIIMS INICET July 2025: कैसे करें आवेदन
नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर AIIMS INICET July 2025 वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब उम्मीदवारों को पहले खुद को रजिस्टर करना होगा।
- इतना करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन के लिए आगे बढ़ें।
- आवेदन पत्र को पूरा भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। ठ
- इसके बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलडोड करें।
- आखिरी में उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज का एक प्रिंटआउट ले लें।
AIIMS INICET July 2025: कब होगी परीक्षा
इस परीक्षा का आयोजन 17 मई 2025 को किया जाएगा। वहीं, इसके लिए एडमिट कार्ड 10 मई 2025 को जारी किए जाएंगे।
AIIMS INICET परीक्षा विभिन्न स्नातकोत्तर (PG) चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है, जिसमें डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD), मास्टर ऑफ सर्जरी (MS), मास्टर ऑफ सर्जरी (M.Ch.) (6 वर्ष), डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन (DM) (6 वर्ष), मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (MDS), और अस्पताल प्रशासन में MD शामिल हैं। सफल उम्मीदवारों को जुलाई 2025 सत्र के लिए एम्स नई दिल्ली, भारत भर के अन्य एम्स संस्थानों, साथ ही जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) पुडुचेरी, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंसेज (NIMHANS) बेंगलुरु, पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) चंडीगढ़, और श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी (SCTIMST) त्रिवेंद्रम जैसे प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों में प्रवेश मिलेगा।