1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. इस यनिवर्सिटी में नॉन टीचिंग पदों पर निकली भर्ती, यहां जानें पूरी डिटेल

इस यनिवर्सिटी में नॉन टीचिंग पदों पर निकली भर्ती, यहां जानें पूरी डिटेल

 Published : Mar 04, 2024 06:00 am IST,  Updated : Mar 04, 2024 06:00 am IST

अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में नॉन टीचिंग के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। वैकेंसी डिटेल, आवेदन शुल्क आदि विवरण के लिए उम्मीदवार नीचे खबर में पढ़ सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

Allahabad University Recruitment: नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में नॉन टीचिंग के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। 

कब तक कर सकते हैं आवेदन 

नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार 1 अप्रैल तक अप्लाई कर दें, जो कि इसके लिए लास्ट डेट है। 

कितनी है वैकेंसी 

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 347 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें- 

  • ग्रुप ए के तहत 18 पद
  • ग्रुप बी के तहत 16 पद
  • ग्रुप सी ते कहत 313 पद

आवेदन शुल्क 

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1600 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी और एसटी के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये है। इसके अलावा दिव्यांग उम्मीदवारों को केवल 100 का फेसिलेशन का भुगतान करना होगा। संबंधित विषयों में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबासइट पर विजिट कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- आखिर कितने पढ़े-लिखे हैं अनंत अंबानी?

NATA 2024 के लिए शुरू हुए आवेदन, यहां जानें कैसे करें अप्लाई
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।