1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NATA 2024 के लिए शुरू हुए आवेदन, यहां जानें कैसे करें अप्लाई

NATA 2024 के लिए शुरू हुए आवेदन, यहां जानें कैसे करें अप्लाई

 Published : Mar 03, 2024 02:21 pm IST,  Updated : Mar 03, 2024 02:21 pm IST

NATA 2024 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार इधर ध्यान दें। काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर यानी सीओए ने NATA 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

NATA 2024: काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर (सीओए) की तरफ से NATA 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एप्लीकेशन प्रोसेस को आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू किया गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.nata.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कब होगी परीक्षा 

बता दें कि NATA 2024 परीक्षा 6 अप्रैल से आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

NATA 2024 एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 

  • परिषद द्वारा निर्धारित निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार NATA 2024 के लिए उपस्थित हो सकते हैं। 
  • उम्मीदवारों को पीसीएम विषयों के साथ 10+1 परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए या उपस्थित होना चाहिए;
  • उम्मीदवारों को पीसीएम विषयों के साथ 10+2 परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए या उसमें शामिल होना चाहिए।
  • अभ्यर्थियों को गणित विषय के साथ 10+3 डिप्लोमा परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए या उसमें शामिल होना चाहिए।

NATA 2024 के लिए कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार NATA की आधिकारिक वेबसाइट nata.in पर जाएं।
  • इसके बाद रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें। 
  • इसके बाद जनरेट किए गए क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें।
  • इसके बाद आवेदन प्रपत्र भरें। 
  • फिर आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें। 
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  • इसके बाद भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

उम्मीदवार एक शैक्षणिक वर्ष में NATA 2024 में अधिकतम 3 तीन बार शामिल हो सकते हैं। परिणामों की घोषणा के लिए सभी प्रयासों में से सर्वोत्तम स्कोर पर विचार किया जाएगा। NATA टेस्ट का स्कोर 2 शैक्षणिक वर्षों की अवधि के लिए मान्य होगा।

ये भी पढ़ें-JEE Main Session 2 Exam: आवेदन की लास्ट डेट हुई एक्सटेंड, अब इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

इस सरकारी कंपनी में निकली ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के पदों पर निकली भर्ती, सैलरी से लेकर जानें हर एक डिटेल
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।