1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. JEE Main Session 2 Exam: आवेदन की लास्ट डेट हुई एक्सटेंड, अब इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

JEE Main Session 2 Exam: आवेदन की लास्ट डेट हुई एक्सटेंड, अब इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

 Published : Mar 03, 2024 10:50 am IST,  Updated : Mar 03, 2024 10:51 am IST

JEE Main Session 2 Exam: जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की तरफ से जेईई मेन सेशन 2 के लिए चल रही पंजीकरण करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है।

JEE Main सेशन 2 परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट हुई एक्सटेंड- India TV Hindi
JEE Main सेशन 2 परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट हुई एक्सटेंड Image Source : FILE

JEE Main Session 2 Exam: जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार इधर ध्यान दें। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(NTA) की तरफ से जेईई मेन सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार अब 4 मार्च 2024 रात 10.50  तक आवेदन कर सकते हैं, जब कि फीस पेमेंट विंडो रात 11.50 बजे तक खुली रहेगी  जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक इसके लिए अप्लाई नहीं किया है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी जेईई मेंस सेशन 2 के लिए अप्लाई कर दें। 

JEE Main Session 2: कैसे करें आवेदन

  1. उम्मीदवार सबसे पहले एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
  2. इसके बाद होम पेज पर मौजूद जेईई मेन्स सेशन 2 परीक्षा 2024 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  3. फिर यदि आवश्यक हो तो खुदको पंजीकृत करें और खाते में लॉगिन करें।
  4. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  5. इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  6. आखिरी में आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

डायरेक्ट लिंक- https://jeemainsession2.ntaonline.in/

कब होगी परीक्षा

जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा 1 से 15 अप्रैल 2024 के बीच आयोजित होने वाली है। जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा का डिटेल्ड प्रोग्राम पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

 ये भी पढ़ें- एक ऐसा जीव, जिसमें लाल नहीं बल्कि बहता है नीला खून

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन