1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. 'अब स्थिति पीसफुल है', दो राज्यों में स्कूलों के खुलने का हुआ ऐलान; जानें कब से खुल रहे

'अब स्थिति पीसफुल है', दो राज्यों में स्कूलों के खुलने का हुआ ऐलान; जानें कब से खुल रहे

 Written By: Shailendra Tiwari
 Published : May 12, 2025 04:55 pm IST,  Updated : May 12, 2025 04:55 pm IST

भारत-पाक के तनाव कम होते ही दो राज्यों ने बच्चों की पढ़ाई के नुकसान को देखते हुए अपने-अपने प्रभावित जगहों पर बंद स्कूल खोलने के आदेश दे दिए हैं।

School- India TV Hindi
दो राज्यों में स्कूलों के खुलने का हुआ ऐलान Image Source : FILE PHOTO

भारत-पाकिस्तान की तनातनी की रस्सी अब ढीली पड़ती दिख रही है। इंडियन आर्मी के आगे पाकिस्ताने ने घुटने टेक दिए और सीजफायर के लिए भारत के डीजीएमओ को कॉल किया। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान पर जवाबी हमला करना बंद किया और अभी वॉच एंड वेट कंडीशन में तैयार बैठा है। अब अगर पाकिस्तान कोई हरकत करता है तो भारत उसे मुंहतोड़ जवाब देगा। इसी बीच पाकिस्तान के बॉर्डर से लगे दो राज्यों से चेहरों पर मुस्कान देने वाली खबर सामने आ रही है कि अब बच्चों के स्कूल कल से खुलेंगे।

पंजाब के किस जिले में खुले स्कूल?

पंजाब के फिरोजपुर डीसी ने सभी को सूचित किया कि अब जिले में हालात सामान्य है, कल यानी 12 मई के बाद 13 तारीख से सभी स्कूल खुलेंगे। इस सूचना से सभी जिलवासियों ने राहत की सांस ली है। बता दें कि अभी ज्यादातर स्कूलों में एडमिशन चल रहे हैं, ऐसे में पैरेंट्स को बच्चों की चिंता थी। इधर जम्मू कश्मीर के शिक्षा विभाग ने भी स्कूल खुलने को लेकर बड़ा ऐलान किया है।

J&K के इन जिलों में अभी भी बंद रहेंगे स्कूल

जम्मू कश्मीर के डायरेक्टर ऑफ स्कूल एजुकेशन ने आज घोषणा की है कि पाकिस्तान बॉर्डर से सटे जिलों के अलावा सभी जिलों के स्कूल कल यानी 13 मई से खुलेंगे। डायरेक्टर ऑफ स्कूल एजुकेशन ने कहा कि सीमावर्ती जिलों को छोड़कर सभी जिलों में स्कूल कल, 13 मई, 2025 को पुनः खुलेंगे। जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती जिलों के नाम कुपवाड़ा और बारामुल्ला तथा बांदीपोरा है। इसके अलावा गुरेज उप-मंडल में स्कूल बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ें:

क्या आज जारी होंगे CBSE Board 10वीं और 12वीं के रिजल्ट? जानें क्या है अपडेट

इस सरकारी कंपनी में मैनेजमेंट ट्रेनी समेत अन्य पदों पर निकली नौकरी, जानें सेलेक्ट होने पर कितनी मिलेगी सैलरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।