1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. आज से छात्रों के लिए शुरू होगा 'अपना चंद्रयान कार्यक्रम', केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे लॉन्च

आज से छात्रों के लिए शुरू होगा 'अपना चंद्रयान कार्यक्रम', केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे लॉन्च

 Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Oct 17, 2023 01:20 pm IST,  Updated : Oct 17, 2023 01:20 pm IST

आज छात्रों के लिए 'अपना चंद्रयान कार्यक्रम' शुरू होगा। इस शुरुआत केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे। बता दें कि इसके जरिए छात्रों को स्पेस प्रोग्रामों से जुड़ी कई सारी जानकारियां दी जाएंगी, जिससे छात्रों में साइंटिफिक जिज्ञासा बढ़ेगी।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान - India TV Hindi
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान Image Source : FILE PHOTO

आज शाम को छात्रों के लिए इसरो एक नया प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है। इस प्रोग्राम के जरिए छात्र चंद्रयान मिशन के बारे में पढ़ सकेंगे। इसके लिए आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज 'अपना चंद्रयान कार्यक्रम' लॉन्च करेंगे। यह कार्यक्रम शाम 4 बजे न्यू कौशल भवन में होगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग के सचिव डॉ. श्रीधर पणिक्कर सोमनाथ इस कार्यक्रम के सम्मानित अतिथि होंगे। इसकी जानकारी आज शिक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर साझा की है।

होगी वेब पोर्टल की शुरुआत

इस कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री भारत के चंद्रयान मिशन से जुड़े एक वेब पोर्टल की शुरुआत करेंगे। इस पोर्टल पर, छात्र रंगीन किताबें, ऑनलाइन क्विज़, जिग्सॉ पहेलियाँ (jigsaw puzzles) और बहुत कुछ सहित विभिन्न गतिविधियों में भाग ले सकेंगे। इस पोर्टल का उद्देश्य छात्रों में साइंटेफिक स्वभाव, जिज्ञासा, समस्या-समाधान और रचनात्मकता विकसित करना है।

लॉन्च होगा चंद्रयान-3 पर भी मॉड्यूल

इसके अलावा आज ही चंद्रयान-3 पर 10 विशेष मॉड्यूल भी लॉन्च किए जाएंगे, जो साइंटिफिक, टेक्नोलॉजिकल और सामाजिक पहलुओं सहित इसके विभिन्न पहलुओं का व्यापक जानकारी देगा। ये गतिविधि चंद्रयान-3 से जुड़ी सपोर्ट मैटेरियल और विशेष मॉड्यूल, जो एनसीईआरटी द्वारा विकसित किए गए हैं, उनके बारे में जानकारी देगी।

ये भी पढ़ें:

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई एनएमसी को इस मामले में करारी फटकार, बोली- यह बंधुआ मजदूरी जैसी

इंडियन रेलवे ने निकाली 8वीं से लेकर 10वीं पास तक के लिए भर्ती, यहां देखें डिटेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।