1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. हरियाणा सीईटी परीक्षा के लिए आवेदन कल से, जान लें अप्लाई करने की योग्यता

हरियाणा सीईटी परीक्षा के लिए आवेदन कल से, जान लें अप्लाई करने की योग्यता

 Published : May 27, 2025 10:11 am IST,  Updated : May 27, 2025 10:13 am IST

हरियाणा सीईटी परीक्षा के लिए कल से एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू होगा। संबंधित विवरण को डिटेल में आइए इस खबर के जरिए जानते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

अगर आप हरियाणा सीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। हरियाणा सीईटी परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 28 मई 2025 से शुरू होनी है। एक बार शुरू होने के बाद इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। जानकारी दे दें कि इसके लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 12 जून 2025 है, इच्छुक इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। वहीं, फीस भुगतान करने की आखिरी तारीख 14 जून है। इसके जरिए राज्य सरकार में ग्रुप सी पदों पर भर्ती की जाएगी। अब सवाल आता है कि इसके लिए कौन अप्लाई कर सकता है। तो आइए इस खबर के जरिए इस प्रश्न के उत्तर से अवगत होते हैं। 

क्या है अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी

उम्मीदवार नीचे दिए गए बिंदुओं के जरिए इसकी एलिजिबिलिटी को समझ सकते हैं।

  • इसके लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मदीवारों मिनिमम एजुकेशन क्वालिफिकेशन 12वीं/ समकक्ष या मैट्रिक होगी। 
  • इसके लिए आवेदने करने वाले उम्मीदवार की मिनिमम एज 18 वर्ष। वहीं, अधिकतम आयु 42 वर्ष। 
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

एग्जाम पैटर्न

इस परीक्षा में कुल प्रश्न(MCQ) 100 होंगे जोकि कुल 100 अंक होंगे। परीक्षा के लिए कुल अवधि 1 घंटा 45 मिनट।

कैसे कर सकेंगे अप्लाई 

नीचे बताए गए सरल चरणों के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकेंगे।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को पहले खुद को रजिस्टर करना होगा। 
  • रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

ये भी पढ़ें- 

CISF हेड कांस्टेबल भर्ती में कैसे होगा सेलेक्शन, जानें यहां कंप्लीट प्रोसेस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।