1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. क्या असफलता से डर लगता है? जानें IAS की परीक्षा में टॉपर बेटियों ने क्या कहा

क्या असफलता से डर लगता है? जानें IAS की परीक्षा में टॉपर बेटियों ने क्या कहा

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 24, 2023 03:04 pm IST,  Updated : May 24, 2023 03:12 pm IST

यूपीएससी सिविल सर्विसेज के रिजल्ट जारी हो चुके हैं। इशिता किशोर ने इस साल इस परीक्षा में टॉप किया है।

IAS topper- India TV Hindi
IAS टॉपरों ने इंडिया टीवी से की बातचीत Image Source : INDIA TV

यूपीएससी सिविल सर्विसेज के रिजल्ट जारी हो गए हैं। इशिता किशोर ने इस साल इस परीक्षा में टॉप किया है। वहीं, गरिमा लोहिया ने दूसरा रैंक हासिल किया और तीसरे रैंक पर उमा हरति एन ने अपना कब्जा जमाया है। इस बार यूपीएससी की इस परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मार ली है। इसके अलावा कनिका गोयल रैंक 9, लघिमा तिवारी रैंक 19, कृतिका गोयल रैंक 14 ने भी टॉप किया है। इंडिया टीवी से बातचीत में कनिका गोयल, लघिमा तिवारी और कृतिका गोयल ने बात की। कनिका गोयल, लघिमा तिवारी और कृतिका गोयल ने इंडिया टीवी के कई सवालों के जवाब दिए।

स्टडी को लेकर कनिका ने कहा कि स्टडी सोर्सेज को रिवीजन सबसे पहले करना चाहिए, ये एग्जाम में काफी मदद करता है। वहीं वर्क इन लाइफ बैलेंस से जुड़े सवाल पर तीनों टॉपरों ने अपनी राय रखी। कनिका ने अपने जवाब में कहा कि एक आईएएस ऑफिसर के तौर पर मैं अपने आपको काम करते हुए देखना चाहती हूं और ऑफिस में अपने काम को बेस्ट देना चाहती हूं।

क्या असफलता से डर लगता है? 

कृतिका गोयल ने असफलता से डरने के सवाल पर कहा कि यूपीएससी ने मेरा डर निकाल दिया है। उन्होंने आगे कहा कि बुरा जरूर लगेगा, तो डर नहीं लगेगा। वहीं, कनिका ने असफलता को लेकर कहा कि आप सही तरीके से देखें तो वो आपकी स्ट्रेंथ बन सकती है। और अगर वो स्ट्रेंथ बन सकती है तो इससे डरना नहीं चाहिए। अब तो डरना ही नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।