Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. BEL में ट्रेनी इंजीनियर भर्ती, हो गए सेलेक्ट तो कितनी सैलरी मिलेगी? जान लें

BEL में ट्रेनी इंजीनियर भर्ती, हो गए सेलेक्ट तो कितनी सैलरी मिलेगी? जान लें

Edited By: Akash Mishra @Akash25100607 Published : Jan 07, 2026 01:29 pm IST, Updated : Jan 07, 2026 01:29 pm IST

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में ट्रेनी इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट भी बहुत करीब है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सांकेतिक फोटो

अगर आप भी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, BEL में निकली ट्रेनी इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं या कर चुके हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। सबसे पहले आपको बता दें कि इस भर्ती (Trainee Engineer-I, Trainee Officer-I) के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को जल्द ही समाप्त कर दिया जाएगा। ऐसे में जो इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से रह गए हैं, वे सभी जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाकर अप्लाई कर दें। आधिकारिक नोटिफिकेशन से मिली जानकारी के अनसुार, यह भर्ती टेंपरेरी बेसिस पर की जा रही है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इसमें सेलेक्ट होने पर कितनी सैलरी मिलेगी? अगर नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इससे अवगत होंगे। 

सैलरी विवरण 

नीचे दी गई तालिका के माध्यम से आप सैलरी विवरण को समझ सकते हैं।

वर्ष समेकित पारिश्रमिक प्रति माह
ट्रेनी इंजीनियर/ ऑफिसर- I 30000 रुपये 
ट्रेनी इंजीनियर/ ऑफिसर- II 35000 रुपये 
ट्रेनी इंजीनियर/ ऑफिसर- III 40000 रुपये

आधारिक नोटिफिकेशन से मिली जानकारी के अनुसार, शुरुआत में उम्मीदवारों को दो साल के लिए रखा जाएगा, जिसे प्रोजेक्ट की ज़रूरत और व्यक्ति के परफॉर्मेंस के आधार पर एक और साल के लिए बढ़ाया जा सकता है, कुल मिलाकर ज़्यादा से ज़्यादा तीन साल। या फिर, ट्रेनी इंजीनियर –II को परफॉर्मेंस असेसमेंट स्कोर, अनुशासन वगैरह के आधार पर अगले तीन सालों के लिए प्रोजेक्ट इंजीनियर –I के पद पर प्रमोट किया जा सकता है, जिसे प्रोजेक्ट की जरूरत और व्यक्ति के परफॉर्मेंस के आधार पर एक और साल के लिए बढ़ाया जा सकता है।

वैकेंसी विवरण

इस भर्ती अभियान से ऑर्गनाइजेशन में 119 पद भरे जाएंगे।

क्या है आवेदन करने की लास्ट डेट

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 9 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं जो कि लास्ट डेट है।

कैसे करें आवेदन

नीचे बताए गए स्टेप्स के फॉलो करके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब पहले खुद को रजिस्टर करें।
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • इसके बाद अपने फॉर्म को सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज को डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार इसका एक प्रिंटआउट ले लें।

नोटिफिकेशन 

ये भी पढ़ें-  

क्या आज जारी होगी जेईई मेन 2026 सिटी इंटीमेशन स्लिप? ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement