1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. BHU PG Admission 2023: फिर खुली रजिस्ट्रेशन विंडो, अब इस तारीख तक सकेंगे अप्लाई

BHU PG Admission 2023: फिर खुली रजिस्ट्रेशन विंडो, अब इस तारीख तक सकेंगे अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 26, 2023 08:43 pm IST,  Updated : Jul 26, 2023 08:43 pm IST

BHU PG Admission 2023: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की तरफ से 2023-24 सेशन के लिए BHU PG प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो को फिर से खोल दिया है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

BHU PG Admission 2023: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की तरफ से 2023-24 सेशन के लिए BHU PG प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो को फिर से खोल दिया है। जो उम्मीदवार कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-पोस्टग्रेजुएट (सीयूईटी-पीजी) 2023 में उपस्थित हुए हैं, वे सभी अब 31 जुलाई तक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट bhonline.in के माध्यम से पीजी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

जिन उम्मीदवारों ने पहले बीएचयू का विकल्प नहीं चुना था, वे अब 31 जुलाई, 2023 तक बीएचयू पीजी पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। उम्मीदवारों को जन्मतिथि के प्रमाण के लिए सीयूईटी पीजी 2023 स्कोरकार्ड, कक्षा 10 की मार्कशीट या इसके समकक्ष प्रमाण पत्र, कक्षा 12 की मार्कशीट, यूजी मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र (यदि कोई हो), आय प्रमाण पत्र (यदि कोई हो), पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र (यदि कोई हो), बीएचयू कर्मचारी प्रमाण पत्र (यदि कोई हो) सहित दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए आवेदन कर सकते हैं। 

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स bhonline.in वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद 'पंजीकरण' लिंक स्नातकोत्तर कार्यक्रम (पीईटी) अनुभाग पर क्लिक करें।
  • फिर निर्देशों को पढ़ें और आवेदन पत्र भरें।
  • अब आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और जमा करें।
  • आखिरी में पेज को डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट ले लें। 

डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई 

ये भी पढ़ें: पुलिस ही बनी चोर! सोने के 240 सिक्के चुराना पुलिसवालों को पड़ा मंहगा, अब SIT करेगी मामले की जांच

भारत में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाली महिला को जानते हैं आप?

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।