1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. Bihar School Timing: भीषण गर्मी के कारण बदली स्कूलों की टाइमिंग, शिक्षा विभाग ने दिया आदेश

Bihar School Timing: भीषण गर्मी के कारण बदली स्कूलों की टाइमिंग, शिक्षा विभाग ने दिया आदेश

 Published : Apr 03, 2023 03:53 pm IST,  Updated : Apr 03, 2023 03:53 pm IST

Bihar School: भीषण गर्मी के कारण बिहार में स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। ये बदलाव बिहार शिक्षा बोर्ड ने किया है। ये बदलाव 9वीं से लेकर 12वीं तक के बच्चों के लिए किया गया है।

Bihar- India TV Hindi
भीषण गर्मी के कारण बदली बिहार में स्कूलों की टाइमिंग Image Source : PTI

Bihar News: अप्रैल महीना शुरू होते ही गर्मी ने अपना प्रकोप बरपाना शुरू कर दिया है। बिहार में इन दिनों में भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। ऐसे में लोगों ने दोपहर के समय घरों से निकलना कम कर दिया है। वहीं, तपती गर्मी को देखते हुए बिहार शिक्षा विभाग ने भी विद्यालयों के समय को लेकर बड़ा बदलाव किया है। भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने राज्य भर के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक यानी 9वीं से 12वीं तक के सभी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है।

ये होगी टाइमिंग

शिक्षा विभाग ने बच्चों को तपती गर्मी से बचाने के लिए स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। अब राज्य के सारे स्कूल सुबह 6.30 बजे से 11.30 बजे तक संचालित होंगे। ये बदलाव कक्षा 9 से लेकर 12वीं के छात्रों के लिए किया गया है। शिक्षा विभाग ने बदलाव के ये निर्देश सभी डीईओ को भेज दिया है। बता दें कि यह बदलाव गर्मी की छुट्टी यानी समर वेकेशन के पहले तक लागू रहेगी। बता दें कि पहले ये सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9.30 से 4 बजे तक स्कूल की टाइमिंग थी। वहीं, शनिवार को सुबह 9.30 से दोपहर 1.30 बजे तक स्कूल संचालित होते थे। पर अब स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है।

इन स्कूलों पर नहीं होगा लागू 

ध्यान दें कि यह बदलाव प्राथमिक और मध्य स्कूलों के लिए नहीं है। पटना के एक अधिकारी ने बताया कि यह समय आज यानी 3 अप्रैल से लागू कर दी गई है। इसकी जानकारी सभी स्कूलों को दे दी गई है। बता दें कि हाल ही में शिक्षा विभाग ने 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी किए हैं।

इसे भी पढ़ें-

बिहार ममता बनर्जी के रास्ते पर चला, बंगाल को मुस्लिम राष्ट्र बना रहे- गिरिराज सिंह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।