अगर आप बिहार में नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद सिद्ध होगी। बिहार में होमगार्ड पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस चल रहा है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 अप्रैल है, इच्छुक कैंडिडेट्स इस तिथि तक या इससे पहले आवेदन कर दें। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए कितना पढ़ा लिखा होना जरूरी है। अगर आप इससे अवगत नहीं है तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम यही जानेंगे।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 15000 पदों पर भर्ती की जाएगी।
आवेदन करने के लिए क्या है आयु सीमा?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कम से कम 19 वर्ष का होना चाहिए, वहीं अधिकतम आयु 40 वर्ष का होना चाहिए। अगर सरल भाषा में कहें तो आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर आधिकारिक अधिसूचना को देख सकते हैं।
शैक्षिक योग्यता?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 12वीं यानी इंटरमीडिएट पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए। साथ ही यह भी कहा गया है कि उम्मीदवारों को 1 जनवरी 2025 तक 12वीं पास होना चाहिए।
कैसे करें अप्लाई
नीचे बताए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर 'फॉर न्यू एप्लीकेशन-अप्लाई' वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इतना करते ही आपको एक अलग पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा।
- अब उम्मीदवार मांगी गई डिटेल्स को भरें।
- इसके बाद अपने अपने लॉगिन क्रेडेंशियल से लॉगिन करें और अपने आवेदन पत्र को भरें।
- फॉर्म को पूरा भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार शुल्क भुगतान करें।
- इसके बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार पुष्टिकऱण पेज का एक प्रिंटआउट ले लें।
ये भी पढ़ें-
पुलिस की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए खुशखबरी! मध्य प्रदेश में आ सकती है बंपर भर्ती, पढ़ें डिटेल
क्या LPG गैस सिलेंडर भी होते हैं एक्सपायर? दूर कर लें अपना कंफ्यूजन