1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती: 16 जुलाई की परीक्षा के लिए कल जारी होंगे एडमिट कार्ड, इन आसान स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती: 16 जुलाई की परीक्षा के लिए कल जारी होंगे एडमिट कार्ड, इन आसान स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड

 Published : Jul 08, 2025 03:53 pm IST,  Updated : Jul 08, 2025 03:53 pm IST

16 जुलाई को आयोजित होने वाली बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। 16 जुलाई की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र कल जारी किए जाएंगे।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

अगर आपने भी बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है और इसमें शामिल होंगे तो ये खबर आपके लिए ही है। केंद्रीय चयन बोर्ड कांस्टेबल (सीएसबीसी) कल यानी 9 जुलाई को 16 जुलाई को होने वाली बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। एक बार लिंक एक्टिव होने के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने प्रवेश पत्र को चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा। जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र को नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से भी चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। 

कैसे कर सकेंगे एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगे गए विवरण को भरना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एक अलग विंडो में एडमिट कार्ड खुल जाएगा। 
  • अब कैंडिडेट्स एडमिट कार्ड को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

सीएसबीसी ने की तरफ से कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा शहर की सूचना पर्चियां पहले ही जारी कर दी गई हैं। परीक्षा का आयोजन 16 जुलाई, 20, 23, 27, 30 जुलाई और 3 अगस्त को किया जाएगा। परीक्षा तिथि के अनुसार एडमिट कार्ड जारी होने की तारीखें इस प्रकार हैं-

  • 16 जुलाई की परीक्षा: 9 जुलाई को एडमिट कार्ड जारी होंगे
  • 20 जुलाई की परीक्षा: 13 जुलाई को एडमिट कार्ड जारी होंगे
  • 23 जुलाई की परीक्षा: 16 जुलाई को एडमिट कार्ड जारी होंगे
  • 27 जुलाई की परीक्षा: 20 जुलाई को एडमिट कार्ड जारी होंगे
  • 30 जुलाई की परीक्षा: 23 जुलाई को एडमिट कार्ड जारी होंगे

ये भी पढ़ें- MDS की पढ़ाई के लिए देश के बेस्ट डेंटल कॉलेज कौन से हैं? देखें टॉप 20 की लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।