1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. BPSC 70th CCE mains 2025: बीपीएससी 70वीं सीसीई मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

BPSC 70th CCE mains 2025: बीपीएससी 70वीं सीसीई मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

 Published : Apr 12, 2025 02:58 pm IST,  Updated : Apr 12, 2025 02:59 pm IST

BPSC 70th CCE mains 2025: बीपीएससी 70वीं सीसीई मुख्य परीक्षा के लिए बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से एडमिट कार्ड को जारी कर दिया गया है।

बीपीएससी 70वीं सीसीई मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी (प्रतीकात्मक फोटो)- India TV Hindi
बीपीएससी 70वीं सीसीई मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी (प्रतीकात्मक फोटो) Image Source : PEXELS

BPSC 70th CCE mains 2025: जो उम्मीदवार बीपीएससी 70वीं सीसीई मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे, उन सभी के लिए एक शानदार खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC ने आज, 12 अप्रैल को BPSC 70वीं सीसीई मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन कैंडिडेट्स ने प्रारंभिक परीक्षा में सफलता पाई थी और इसमें शामिल होंगे वे सभी आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in के माध्यम से अपने प्रवेश पत्र को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। 

BPSC 70वीं CCE मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण नंबर या आवेदन संख्या, परीक्षा केंद्र का पता, स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर, पासपोर्ट आकार की तस्वीर चिपकाने के लिए खाली जगह, परीक्षा का समय, परीक्षा के दिन के दिशा-निर्देश और विषय का नाम जैसे विवरण होंगे।

BPSC 70th CCE mains 2025: कैसे करें एडमिट कार्ड को डाउनलोड

नीचे दिए गए स्टेप्स को कैंडिडेट्स फॉलो करके परीक्षा के लिए अपने एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।  

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट लपर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स के सामने एक अलग पेज पर नोटिस खुलेगा। 
  • अब उम्मीदवारों को नोटिसम में लिंक पर क्लिक पर करना होगा। 
  • इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी। 
  • अब उम्मीदवारों को मांगे गए विवरण को दर्ज करना होगा। 
  • इसके बाद एडमिट कार्ड आपके सामने खुल जाएगा। 
  • अब कैंडिडट्स अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें। 

BPSC 70th CCE mains 2025: एडमिट कार्ड के लिए डायरेक्ट लिंक

बता दें कि बीपीएससी 70वीं सीसीई मुख्य परीक्षा का आयोजन 25, 26, 28, 29 और 30 अप्रैल निर्धारित है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 2,035 रिक्तियों को भरना है।

ये भी पढ़ें- 

दिल्ली के स्कूल्स में इस तारीख से शुरू होंगी गर्मी की छुट्टियां, हो गया ऐलान; देखें पूरा शेड्यूल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।