1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. BPSC ने बापू परीक्षा केंद्र पर हुई परीक्षा को किया रद्द, जल्द जारी होगी नई तारीख

BPSC ने बापू परीक्षा केंद्र पर हुई परीक्षा को किया रद्द, जल्द जारी होगी नई तारीख

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Akash Mishra
 Published : Dec 16, 2024 03:58 pm IST,  Updated : Dec 16, 2024 04:26 pm IST

बिहार लोक सेवा आयोग ने बापू परीक्षा केंद्र पर हुई परीक्षा को रद्द कर दिया है। इसके लिए नई तारीख को जल्द ही बताया जाएगा।

बापू परीक्षा केंद्र पर हुई परीक्षा को बीपीएससी ने किया रद्द- India TV Hindi
बापू परीक्षा केंद्र पर हुई परीक्षा को बीपीएससी ने किया रद्द Image Source : FILE

बिहार लोक सेवा आयोग ने हाल में बापू परीक्षा केंद्र पर हुई बीपीएससी परीक्षा को रद्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार परीक्षा के लिए नई तारीख को जल्द ही बताया जाएगा। 13 सितंबर को बिहार में 912 केंद्रों में से 911 पर शांतिपूर्ण बीपीएससी परीक्षा हुई थी। लेकिन कुछ आसामजिक तत्व परीक्षा में थे जिन्होंने परीक्षा को बाधित किया। आयोग ने केंद्र अधीक्षक की जांच रिपोर्ट और जिला प्रशासन की जांच रिपोर्ट के आधार पर बापू परीक्षा केंद्र पर हुए एग्जाम को रद्द कर दिया है।

पटना जिला प्रशासन ने एक सीसीटीवी फुटेज जारी किया जो कि पटना के बापू परीक्षा भवन का बताया जा रहा है। इस फुटेज में उपद्रवी तत्वों द्वारा पेपर लूटने और फाड़ने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। इसका फुटेज अब सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बदमाशों को प्रश्नपत्र बाहर भेजने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर हुए थे पेपर लीक के दावे 

बता दें कि BPSC की 70वीं सीसीई परीक्षा के दौरान पटना के बापू परीक्षा केंद्र में भारी बवाल हुआ था। दरअसल, परीक्षा के बीच सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र लीक होने के दावे सामने आए थे, जिसके बाद भारी विरोध प्रदर्शन हुआ था। इस दौरान पटना के जिलाधिकारी ने एक छात्र को थप्पड़ भी मार दिया था।

पटना में 60 परीक्षा केंद्रों पर हुआ था एग्जाम 

राजधानी पटना में 60 परीक्षा केंद्रों पर इस एग्जाम का आयोजन हुआ था। जानकारी के लिए बता दें कि इस एग्जाम के लिए चार लाख 83 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। यह परीक्षा एक ही पाली हुई थी, दोपहर 12 बजे से दो बजे तक। 

ये भी पढ़ें- 

BPSC Exam: बापू परीक्षा सेंटर में पेपर, OMR शीट लूटने का पूरा सच सामने आया, CCTV फुटेज देख रह जाएंगे दंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।