1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. BPSC LDC Mains एग्जाम की जारी हुई आंसर-की, इस तारीख तक कर सकते हैं ऑब्जेक्शन

BPSC LDC Mains एग्जाम की जारी हुई आंसर-की, इस तारीख तक कर सकते हैं ऑब्जेक्शन

 Published : Jan 24, 2023 07:29 pm IST,  Updated : Jan 24, 2023 07:32 pm IST

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी की गई है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, BPSC LDC Main परीक्षा की आंसर-की जारी हो गई है।

BPSC ने एलडीसी मेंस एग्जाम की आंसर-की जारी की(सांकेतिक फाइल फोटो)- India TV Hindi
BPSC ने एलडीसी मेंस एग्जाम की आंसर-की जारी की(सांकेतिक फाइल फोटो) Image Source : FILE

BPSC LDC Mains 2023 Answer Key: बिहार में लोअर डिवीजन क्लर्क के मेंस एग्जाम में शामिल हुए कैंडिडेट्स के लिए एक अहम खबर है। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी की गई है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, BPSC LDC Main परीक्षा की आंसर-की जारी हो गई है। एग्जाम में शामिल हुए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर आंसर-की चेक कर सकते हैं। 

जारी नोटफिकेशन के मुताबिक आंसर-की सामान्य हिंदी और सामान्य ज्ञान बुकलेट श्रृंखला ए, बी, सी और डी के लिए जारी की गई है। जो उम्मीदवार आंसर-की के खिलाफ आपत्तियां उठाना चाहते हैं, वे 31 जनवरी, 2023 शाम 5 बजे तक कर सकते हैं।

31 जनवरी से पहले भेज दें आपत्ति

कैंडिडेट्स को प्रश्न संख्या, विज्ञापन संख्या के साथ परीक्षा नियंत्रक, बिहार लोक सेवा आयोग, 15 जवाहर लाल नेहरू मार्ग (बेली रोड) पटना (बिहार) को 31 जनवरी, 2023 से पहले भेजना होगा। लिफाफे पर परीक्षा का नाम और विज्ञापन संख्या का भी उल्लेख किया जाना चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स के माध्यम से आंसर-की चेक कर सकते हैं।

ऐसे करें चेक और डाउनलोड

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद BPSC LDC Main Exam Answer Key के ऑप्शन पर जाएं।
  • फिर आपके सामने आंसर-की PDF फॉर्मेट में खुलेगी
  • इसके बाद आप इसे चेक करें और आगे के यूज के लिए लिंक प्रिंट लेकर रख सकते हैं।

इस रिक्रूटमेंट के जरिए बिहार लोक सेवा आयोग कुल 24 पदों पर भर्तियां करेगा। LDC के पदों निकली इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 मार्च 2021 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 16 अप्रैल 2021 तक का समय दिया गया था। इस मेंस एग्जाम का आयोजन 20 नवंबर 2022 को हुआ था। 

ये भी पढें-

क्या होता है EWS रिजर्वेशन? किस-किस को मिलता है यह स्पेशल कोटा ? जानिए सबकुछ
GUJCET 2023 के लिए नहीं किया है अप्लाई, तो जल्दी करें, कल है लास्ट डेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।