बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। बिहार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, बीएसईबी ने बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com से उत्तर कुंजी की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी के साथ, बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर आपत्ति दर्ज करने के लिए विंडो भी खोल दी है।
उम्मीदवारों को अपनी आपत्तियां दर्ज करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स (आवेदन संख्या और जन्म तिथि) का उपयोग करके लॉगिन कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करनी है वे आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए प्रत्येक आपत्ति के लिए प्रति प्रश्न ₹50 का भुगतान करना होगा। आपत्तियां दर्ज कराने की विंडो 13 अक्टूबर, 2025 तक खुली रहेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने उत्तरों की सावधानीपूर्वक जांच करें और वैध प्रमाणों के साथ क्रॉस-चेकिंग के बाद ही आपत्तियाँ दर्ज कराएं। उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत सभी चुनौतियों का मूल्यांकन करने के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी, जिसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार DEIEd 2025 परिणाम घोषित किए जाएंगे।
कैसे करें चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर, बिहार डीएलएड उत्तर कुंजी 2025 डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदावर अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल (आवेदन संख्या और जन्म तिथि) दर्ज करें और सबमिट करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर प्रदर्शित उत्तर कुंजी की जांच करें।
- आखिरी में भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट डाउनलोड करके रख लें।
बिहार डीएलएड परीक्षा में 120 प्रश्न थे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का था, यानी कुल 120 अंक थे। परीक्षा की अवधि ढाई घंटे या 150 मिनट थी। प्रवेश परीक्षा में सामान्य हिंदी या उर्दू, गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, सामान्य अंग्रेजी, तार्किक और विश्लेषणात्मक तर्क शामिल थे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइइट पर अपनी निगाह बनाए रखें।
ये भी पढ़ें-
GATE 2026: विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की आखिरी तारीख आगे बढ़ी, अब ये है लास्ट डेट