1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CAT 2023 के लिए आगे बढ़ी रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट, जानें अब कब तक कर सकते हैं आवेदन

CAT 2023 के लिए आगे बढ़ी रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट, जानें अब कब तक कर सकते हैं आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 13, 2023 06:16 pm IST,  Updated : Sep 13, 2023 06:16 pm IST

CAT 2023 Registration: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM), लखनऊ की तरफ से कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2023 के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तारीख को बढ़ा दिया गया है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

CAT 2023 Registration: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM), लखनऊ की तरफ से  कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2023 के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तारीख को बढ़ा दिया गया है। आईआईएम लखनऊ ने 20 सितंबर 2023 तक कैट 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट को बढ़ा दिया है। जो कैंडिडेट्स आवेदन करने से चूरक गए थे वे सभी आईआईएम कैट 2023 परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in के पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। 

किस दिन होगी परीक्षा

शेड्यूल के मुताबिक आईआईएम(IIM) लखनऊ 26 नवंबर को तीन पालियों में कैट 2023 परीक्षा आयोजित करेगा। बता दें कि पहले आवदेन करने की आखिरी तारीख 13 सितंबर 2023 थी, जो अब बढ़ा दी गई है। 

आवेदन शुल्क 
CAT 2023 के  लिए आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी) वर्ग के उम्मीदवारों को पंजीकरण शुल्क के रूप में 1,200 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, अन्य सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 2,400 रुपये का भुगतान करना होगा।

CAT 2023 के लिए कैसे करें आवदेन 

  • उम्मीदवार सबसे पहले IIM-L की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर, 'कैट 2023 नया पंजीकरण' लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद लॉग इन क्रेडेंशियल जेनरेट करें और आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें। 
  • फिर फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी करें और दस्तावेज़ की स्कैन की गई छवियां अपलोड करें। 
  • आखिरी में आवेदन पत्र जमा करें और पेज को डाउनलोड कर आवेदन पत्र की एक प्रति ले लें।

डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन 

ये भी पढ़ें: Sarkari Naukri: RBI में निकली असिस्टेंट पद पर भर्ती, हाथ से न जानें दें ये मौका; इतनी मिलेगी सैलरी

पैकिंग आटा में क्या मिला होता है ऐसा, कि वो महीनों नहीं होता खराब

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।