CAT 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। CAT 2025 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार अब 20 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि पहले आवेदन करने की आखिरा तारीख 13 सितंबर 2025 थी।
CAT 2025 के लिए कैसे करें अप्लाई
नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार को पहले अपने आपको रजिस्टर करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार अपने फॉर्म को सबमिट करें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
आवेदन शुल्क?
CAT 2025 के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके लिए अप्लाई करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1300 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, अन्य सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 2600 रुपये का भुगतान करना होगा।
कब होगा एग्जाम?
आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, CAT 2025 परीक्षा का आयोजन 30 नवंबर 2025 का होना निर्धारित है। वहीं, CAT 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 5 नवंबर 2025 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।
ये भी पढ़ें- DSSSB असिस्टेंट टीचर भर्ती, 1100 से ज्यादा वैकेंसी; इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन