1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. DSSSB असिस्टेंट टीचर भर्ती, 1100 से ज्यादा वैकेंसी; इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन

DSSSB असिस्टेंट टीचर भर्ती, 1100 से ज्यादा वैकेंसी; इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन

 Published : Sep 13, 2025 04:18 pm IST,  Updated : Sep 13, 2025 04:18 pm IST

दिल्ली में सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती निकली है। आइए इस खबर के जरिए वैकेंसी, आवेदन प्रक्रिया समेत अन्य सभी जरूरी डिटेल्स को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : UNSPLASH

दिल्ली में नौकरी खोज रहे उम्मीदवारों के लिए एक बढ़िया खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने सहायक शिक्षक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। हालांकि, इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। एक बार शुरू होने के बाद इच्छुक और योग्य उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

कब से शुरू होंगे आवेदन

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर से शुरू होगी। वहीं, इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। 

वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 1180 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें- 

  • शिक्षा निदेशालय के लिए सहायक शिक्षक (प्राथमिक): 1055 पद
  • नई दिल्ली नगर परिषद के लिए सहायक शिक्षक (प्राथमिक): 125 पद

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में एक स्तरीय परीक्षा शामिल है। परीक्षा में 200 अंकों के 200 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। परीक्षा के प्रश्न द्विभाषी (हिंदी और अंग्रेजी) होंगे, सिवाय भाषा के प्रश्नपत्रों के जो केवल संबंधित भाषा में होंगे। नकारात्मक अंकन लागू होगा और प्रत्येक गलत बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) के उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।

कैसे कर सकेंगे आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें। 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन शुल्क

महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन और भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। बाकी सभी के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। ऑनलाइन आवेदन जमा करने वाले उम्मीदवारों को आवश्यक शुल्क केवल SBI ई-पे के माध्यम से ही जमा करना होगा। अन्य भुगतान विधि स्वीकार/विचारित नहीं की जाएगी और किया गया भुगतान जब्त कर लिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन