1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नीट मामले में सीबीआई ने की दो बड़ी गिरफ्तारी, आरोपियों ने बक्से से चुराए थे पेपर

नीट मामले में सीबीआई ने की दो बड़ी गिरफ्तारी, आरोपियों ने बक्से से चुराए थे पेपर

 Reported By: Abhay Parashar, Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 16, 2024 04:28 pm IST,  Updated : Jul 17, 2024 06:29 pm IST

NEET मामले में आज सीबीआई के हाथों बड़ी सफलता लगी है। सीबीआई ने पेपर चोरी करने वाले और उसे आगे भेजने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

NEET- India TV Hindi
नीट मामले में सीबीआई ने की दो बड़ी गिरफ्तारियां Image Source : FILE PHOTO

नीट मामले में सीबीआई ने दो बड़ी गिरफ्तारी की है। सीबीआई ने बिहार की राजधानी पटना से पंकज कुमार उर्फ आदित्य को गिरफ्तार किया, साथ ही इसके अलावा झारखंड के हजारीबाग से राजू सिंह नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, पंकज ने हजारीबाग में बक्से से पेपर चोरी किया था। वहीं, राजू सिंह ने इसमें पंकज की मदद की थी।

अबतक की सबसे बड़ी गिरफ्तारियां

मिली जानकारी के मुताबिक, पंकज सिविल इंजीनियर है और झारखंड के बोकारो का रहने वाला है। इसी ने हजारीबाग से ट्रंक से पेपर चोरी किया था, साथ ही पंकज को पेपर चुराने में राजू सिंह नाम के शख्स ने मदद की थी। जाचं में पता चला कि पंकज ही पेपर चोरी करने का मास्टरमाइंड है। बता दें कि सीबीआई द्वारा नीट मामले में अबतक की सबसे बड़ी गिरफ्तारियां हैं।

ट्रंक का वीडियो आया सामने

बता दें कि इंडिया टीवी के पास उस बक्से का वीडियो भी है, जिसमें पेपर आए थे। जानकारी के मुताबिक, इसी ट्रंक में नीट परीक्षा के पेपर हजारीबाग आए थे। इन्हीं ट्रंक से पंकज उर्फ आदित्य ने पेपर चुराकर आगे भेजे थे। सीबीआई के मुताबिक, पेपर को हजारीबाग से ट्रंक से चोरी करने मास्टरमाइंड है पंकज उर्फ आदित्य है, इसकी गिरफ्तारी पटना से की साथ ही इसके साथी राजू ने पेपर चोरी करने में पंकज की भरपूर मदद की थी, उसे सीबीआई ने हजारीबाग से गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर अभी सीबीआई की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:

रोकी गई IAS पूजा खेडकर की ट्रेनिंग, तुरंत वापस बुलाने के दिए गए आदेश

यूपी के स्कूलों में 2 महीने के लिए नहीं लगेंगे डिजिटल अटेंडेंस, योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।