1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CBSE Board Exams: 12वीं का कैसा आया था केमिस्ट्री का पेपर, ईजी या टफ? यहां जानिए छात्रों की जुबानी

CBSE Board Exams: 12वीं का कैसा आया था केमिस्ट्री का पेपर, ईजी या टफ? यहां जानिए छात्रों की जुबानी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 01, 2023 09:02 am IST,  Updated : Mar 01, 2023 09:02 am IST

CBSE Board Exams: मंगलवार को केमिस्ट्री का पेपर खत्म होने के बाद परीक्षा हॉल से बाहर आते ही छात्रों ने पहला रिएक्शन देते हुए कहा कि उन्हें रसायन विज्ञान का प्रश्न पत्र लंबा और मध्यम लगा।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

CBSE Board Exams: मंगलवार को केमिस्ट्री का पेपर खत्म होने के बाद परीक्षा हॉल से बाहर आते ही छात्रों ने पहला रिएक्शन देते हुए कहा कि उन्हें रसायन विज्ञान का प्रश्न पत्र लंबा और मध्यम लगा। केमिस्ट्री के बोर्ड पेपर लिखने के अपने अनुभवों का आदान-प्रदान करते हुए, उन्होंने शेयर किया कि परीक्षा से पहले उनमें उत्साह और घबराहट की मिली-जुली भावनाएँ थीं। कक्षा 12वीं के छात्रों ने बताया कि स्कूल में किए गए कठोर अभ्यास से छात्रों को समय पर पेपर पूरा करने में मदद मिली। 

पेपर के बारे में अपनी- अपनी बातों को साझा करते हुए कुछ छात्रों ने कहा कि वे पेपर को समय पर खत्म करने में सक्षम थे और उनके पास रिवीजन के लिए पर्याप्त समय था। वहीं, कुछ छात्रों की राय थी कि सेक्शन बी रीजनिंग पर बेस्ड था और कुछ अधूरी इक्वेशंस कठिन थीं।

इसके अलावा कुछ छात्रों ने कहा कि पेपर में ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक सेक्शन का अच्छा खासा वेटेज था। किसी ने बताया कुछ प्रश्न लंबे थे, किसी ने कहा बहुविकल्पीय प्रश्न वैचारिक थे। तो कोई ये कहता हुआ मिला कि न्यूमेरिकल्स NCRT से थे, कैलकुलेशन में समय लग रहा था।

वहीं, कुछ छात्रों का कहना था कि 'एमसीक्यू आसान थे और ये सभी सीधे सवाल थे। एनसीईआरटी से कम कैलकुलेशन के साथ सभी न्यूमेरिकल आसान थे। कार्बनिक रसायन - सभी प्रश्न आसान और एनसीईआरटी से थे। कोई भी प्रश्न एनसीईआरटी से बाहर का नहीं था और कुल मिलाकर पेपर आसान था।

ये भी पढें- CTET Result: कब जारी होगा दिसंबर सीटीईटी का रिजल्ट, यहां पढ़ें अपडेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।