1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CBSE Board Exams: 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए कब जारी होंगे एडमिट कार्ड? पढे़ं डिटेल

CBSE Board Exams: 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए कब जारी होंगे एडमिट कार्ड? पढे़ं डिटेल

 Published : Jan 21, 2026 01:08 pm IST,  Updated : Jan 21, 2026 01:08 pm IST

सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड का इंतजार है। ऐसी उम्मीद है कि बोर्ड जल्द ही एडमिट कार्ड को जारी करेगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI (FILE)

अगर आप भी इस साल सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं (कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं) में शामिल होंगे तो ये खबर आपके लिए ही है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की तरफ से जल्द ही क्लास 10 और क्लास 12 के एडमिट कार्ड (रेगुलर स्टूडेंट्स) जारी कर दिए जाएंगे। एक बार जारी होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, इस बात की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है कि एडमिट कार्ड को कब और किस समय जारी किया जाएगा। बता दें कि बोर्ड द्वारा प्राइवेट कैंडिडेट्स के लिए CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए गए हैं। 

कैसे कर सकेंगे एडमिट कार्ड को डाउनलोड?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद वहां मांगे विवरण को भरना होगा और फिर उसे सबमिट करना होगा। 
  • इतना करते ही एडमिट कार्ड खुल जाएगा। 
  • अब उसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें। 

एडमिट कार्ड पर डिटेल्स 

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • परीक्षा केंद्र का विवरण
  • विषयवार परीक्षा की तारीखें
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा के दिन के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

अगर कोई एडमिट कार्ड में कोई गड़बड़ी मिलती है, तो स्टूडेंट को एग्जाम शुरू होने से पहले इसे बदलने के लिए अपने स्कूल अधिकारियों को बताना होगा। स्टूडेंट्स को यह भी सलाह दी जाती है कि एग्जाम खत्म होने के बाद भी अपने एडमिट कार्ड सुरक्षित रखें, क्योंकि रिजल्ट घोषित होने, री-इवैल्यूएशन, या अगली क्लास में एडमिशन के समय इस डॉक्यूमेंट की ज़रूरत पड़ सकती है। CBSE ने स्कूलों से कहा है कि वे ऐसे एडमिट कार्ड दें जो साफ छपे हों और उन पर स्कूल की मुहर और ऑथराइज़्ड सिग्नेचर भी हों, नहीं तो डॉक्यूमेंट को इनवैलिड माना जाएगा।

नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

ये भी पढ़ें- 

यूपी टीजीटी, पीजीटी, असिस्टेंट प्रोफसर भर्ती परीक्षा और TET की तारीखें जारी, जानें पूरा शेड्यूल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।