1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CBSE Board: भ्रामक जानकारी फैलाने वाले पोर्टल्स को लेकर एडवाइजरी जारी, शेयर की ऑफिशियल सोर्सेज की लिस्ट

CBSE Board: भ्रामक जानकारी फैलाने वाले पोर्टल्स को लेकर एडवाइजरी जारी, शेयर की ऑफिशियल सोर्सेज की लिस्ट

 Published : Jun 10, 2024 06:18 pm IST,  Updated : Jun 10, 2024 06:26 pm IST

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ छात्रों और अभिभावकों को आगाह करते हुए एक एडवाइजरी जारी की है।

CBSE Board ने भ्रामक जानकारी फैलाने वाले पोर्टल्स को लेकर जारी की एडवाइजरी- India TV Hindi
CBSE Board ने भ्रामक जानकारी फैलाने वाले पोर्टल्स को लेकर जारी की एडवाइजरी Image Source : PTI(FILE)

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने आज अपनी गतिविधियों से जुड़ी भ्रामक जानकारी के प्रसार के खिलाफ एक एडवाइजरी जारी की है। बोर्ड ने छात्रों को भ्रामक खबर फैलाने वाले ऑनलाइन पोर्टलों का शिकार न बनने की चेतावनी दी है। CBSE Board  ने छात्रों से सीबीएसई से जुड़ी प्रामाणिक जानकारी और अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट देखने को कहा है। बोर्ड की मुख्य आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in है। वहीं इसके अलावा बोर्ड ने ऑफिशियल वेबसाइट्स की लिस्ट भी शेयर की है। 

जारी की एडवाइजरी में कहा गया है, 'हमारे संज्ञान में आया है कि कुछ ऑनलाइन पोर्टल और वेबसाइट नमूना प्रश्नपत्र, पाठ्यक्रम, सीबीएसई संसाधनों और गतिविधियों से संबंधित पुराने लिंक और असत्यापित समाचार प्रसारित कर रहे हैं। ये लिंक और समाचार सत्र 2024-25 के लिए अद्यतन जानकारी प्रदान करने का झूठा दावा करते हैं।' इसमें कहा गया है, 'जनता के हित में, हम इस बात पर जोर देना चाहते हैं कि अनधिकृत स्रोतों से प्राप्त जानकारी भ्रामक हो सकती है और स्कूलों, छात्रों, अभिभावकों और अन्य हितधारकों के बीच अनावश्यक भ्रम पैदा कर सकती है।'

आधिकारिक वेबसाइटों की लिस्ट

सीबीएसई ने बोर्ड के विभिन्न पहलुओं से संबंधित विशिष्ट जानकारी, सरकारी पहल, घोषणाओं, परिपत्रों, नोटिसों के लिए अन्य आधिकारिक वेबसाइटों की भी लिस्ट जारी की है, जिन्हें आप नीचे सूची के रूप में देख सकते हैं। 

  • सीबीएसई अकादमिक और कौशल शिक्षा, जिसमें नमूना प्रश्न पत्र, विषय, पाठ्यक्रम और संबंधित संसाधन, प्रकाशन, कार्यक्रम, सफल शामिल हैं- cbseacademic.nic.in
  • सीबीएसई रिजल्ट- results.cbse.nic.in
  • केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET)- ctet.nic.in
  • प्रशिक्षण त्रिवेणी प्रशिक्षण संबंधी गतिविधियां- cbseit.in/cbse/2022/ET/frmListing
  • सीबीएसई सारस (एकीकृत ई-संबद्धता प्रणाली)- saras.cbse.gov.in/SARAS
  • परीक्षा संगम (परीक्षा संबंधी गतिविधियां)- parikshasangam.cbse.gov.in/ps/

ये भी पढ़ें- BSF में एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर की कितनी सैलरी होती है?

आखिर क्या है कंगना रनौत की एजुकेशन क्वालिफिकेशन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।