सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेंकेडरी एजुकेशन (CBSE) ने हाल ही में देश भर के कई स्कूलों को एक नोटिस भेजा है। इन स्कूलों पर आरोप है कि इन्होंने बोर्ड द्वारा निर्धारित प्रावधानों और नियमों का पालन नहीं किया। इन स्कूलों में से एक नोएडा की अमेटी इंटरनेशनल स्कूल का भी नाम है। सीबीएसई ने पब्लिक नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी। नोटिस में कहा गया गया कि सीबीएसई ने 34 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन स्कूलों ने बोर्ड द्वारा निर्धारित प्रावधानों और नियमों का पालन नहीं किया।
Related Stories
स्कूलों को दी चेतावनी
बोर्ड ने स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के पीछे जो कारण बताए हैं, उनमें बोर्ड ने उन स्कूलों को चेतावनी दी है जो अनजाने में ‘सीबीएसई बोर्ड स्कूल गेम्स वेलफेयर सोसाइटी’ (सीबीएसई-डब्ल्यूएसओ) द्वारा आयोजित खेल आयोजनों में भाग ले रहे हैं, जो बोर्ड से जुड़ा नहीं है। इन स्कूलों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी तरह से संगठन से न जुड़ें और इस संगठन द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में भाग न लें क्योंकि इसका बोर्ड से कोई संबंध नहीं है, अन्यथा सीबीएसई के मानदंडों और प्रक्रिया के अनुसार स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
स्कूलों को यह भी सलाह दी गई है कि ऐसे किसी भी संगठन से कोई भी संचार प्राप्त होने की स्थिति में सीबीएसई की वेबसाइट से जानकारी को दोबारा सत्यापित करें।
30 दिनों के अंदर देना है जवाब
संबद्धता उपनियम 2018 में बताए गए नियमों और शर्तों का अनुपालन सुनिश्चित करने में विफल रहने के लिए स्कूलों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। जिन स्कूलों को कारण बताओ नोटिस मिला है, उन्हें नोटिस जारी होने की तारीख से 30 दिनों के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया है। जिन स्कूलों को नोटिस जारी किया गया था, उनकी सूची बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
इन स्कूलों पर मिला है नोटिस
- मेजर आर.एन कपूर डेएवी पब्लिक स्कूल, अंबाला कैंट, हरियाणा
- निशान पब्लिक स्कूल, टिकरी करनाल, हरियाणा
- डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला कैंट, हरियाणा
- भवन विद्यालय सेक्टर-15 पंचकुला हरियाणा
- जॉन एफ कैनेडी सेक्टर-28 फरीदाबाद, हरियाणा
- इंडस पब्लिक स्कूल- विजय नगर, जिंद, हरियाणा
- स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, यमुना नगर, हरियाणा
- सिसिल कांवेंट स्कूल, अंबाला कैंट हरियाणा
- न्यू इंडिया सीनियर सेंकडरी सेक्टर-15 पंचकुला
- सांगवान इंटरनेशनल स्कूल, रोहतक, हरियाणा
- एयरफोर्स स्टेशन, अंबाला कैंट, हरियाणा
- संस्कृति स्कूल, पुणे, महाराष्ट्र
- हिंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, स्क्वायर विमान नगर, पुणे
- एलपाइन वैली पब्लिक स्कूल, मनसा, पंजाब
- माउंट लिटेरा जी स्कूल, पटियाला, पंजाब
- विवेकानंद वर्ल्ड स्कूल, फिरोजपुर, पंजाब
- सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर, राजस्थान
- विजय लक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, अलवर, राजस्थान
- ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल एकेडमी, जयपुर, राजस्थान
- नेशनल पब्लिक स्कूल, चेन्नई, तमिलनाडु
- वेलम्मल विद्यालय, त्रिवल्लूर, तमिलनाडु
- वेलम्मल न्यूजेन पब्लिक स्कूल, चेन्नई तमिलनाडु
- अमेटी इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-44 नोएडा, यूपी
- अंगूरी देवी पब्लिक स्कूल मथुरा, यूपी
- शिवनादर स्कूल, सेक्टर-168 नोएडा, यूपी
- गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-10 चंडीगढ़
- सैक्रेड हॉर्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-26 चंडीगढ़
- भवन विद्यालय सेक्टर-27 चंडीगढ़
- वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल सेक्टर-13 रोहणी, दिल्ली
- दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर उत्तराखंड
- स्कॉलर्स एकेडमी हैदराबाद, तेलंगाना
- स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल सेक्टर-17, हरियाणा
- कुंदन ग्रीन वैली पैराडाइज, फरीदाबाद, हरियाणा
- दिल्ली पब्लिक स्कूल, फिरोजपुर, पंजाब