1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CBSE का इवैल्यूएटर्स को कड़ा निर्देश, 'सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करने पर कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी'

CBSE का इवैल्यूएटर्स को कड़ा निर्देश, 'सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करने पर कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी'

 Published : Mar 16, 2026 06:51 pm IST,  Updated : Mar 16, 2026 07:17 pm IST

CBSE के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, "CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकनकर्ताओं को सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।"

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, "CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकनकर्ताओं को सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।" CBSE ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया गोपनीय है और सख्त नियमों के तहत संचालित होती है; नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मूल्यांकन कार्य में शामिल शिक्षकों के लिए एजवाइजरी जारी की है।

जारी की गई एडवाइजरी में  लिखा है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी साझा करने से बचें। आगे लिखा है, "बोर्ड के संज्ञान में यह बात आई है कि कक्षा X और कक्षा XII की परीक्षाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया में लगे कुछ व्यक्ति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टिप्पणियां, राय और अनुभव पोस्ट कर रहे हैं। इनमें से कई पोस्ट भ्रामक और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं, और इनमें संबंधित पक्षों के बीच भ्रम पैदा करने तथा अफवाहें फैलाने की क्षमता है।"

एडवाइजरी के लिए सीधा लिंक

इसमें आगे लिखा है, "बोर्ड की मूल्यांकन प्रक्रिया गोपनीय होती है और सख्त नियमों के तहत संचालित होती है। सार्वजनिक मंचों पर मूल्यांकन से संबंधित कोई भी भ्रामक जानकारी, अनुभव या राय साझा करना सख्त मना है। सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने या तथ्यों को गलत तरीके से पेश करने का कोई भी प्रयास पेशेवर आचरण का उल्लंघन माना जाएगा और इसके लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।"

"शिक्षकों को सलाह दी जाती है कि वे संयम बरतें और परीक्षा प्रणाली की गरिमा बनाए रखें। बोर्ड सभी परीक्षकों से अपेक्षा करता है कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते समय गोपनीयता, गरिमा और व्यावसायिकता बनाए रखें।"

ये भी पढ़ें- बिहार पुलिस SI प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।