1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CSIR UGC NET दिसंबर 2024 के लिए आवेदन शुरू, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

CSIR UGC NET दिसंबर 2024 के लिए आवेदन शुरू, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 Published : Dec 09, 2024 05:22 pm IST,  Updated : Dec 09, 2024 07:11 pm IST

CSIR UGC NET 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की तरफ से CSIR UGC NET दिसंबर 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।

CSIR UGC NET दिसंबर 2024 के लिए आवेदन शुरू- India TV Hindi
CSIR UGC NET दिसंबर 2024 के लिए आवेदन शुरू Image Source : FILE

CSIR UGC NET 2024: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2024 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवरों के लए एक शानदार खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की तरफ से CSIR UGC NET दिसंबर 2024 के लिए  आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in  पर जाकर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2024 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 दिसंबर है। 

इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तिथि तक या उससे पहले ही आवेदन कर दें। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद, NTA उन उम्मीदवारों को एक और मौका देगी जिन्होंने पहले ही अपना आवेदन पत्र भर दिया है और वे अपने भरे हुए आवेदन पत्र में बदलाव करना चाहते हैं। यह सुविधा 1 से 2 जनवरी तक उपलब्ध रहेगी।  

CSIR UGC NET 2024 December: कैसे करें आवेदन

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन फॉर्म को भर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक करें। 
  • इतना करते ही एक अलग विंडो खुल जाएगी। 
  • इसके बाद उम्मीदवार खुद को रजिस्टर करें। 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन फॉर्म को भरें और सबमिट करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार अपने आवेदन का एक पुष्टिकरण पेज का प्रिंटआउट ले लें।  

डायरेक्ट लिंक

आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक  CSIR-UGC NET दिसंबर 2024 की परीक्षा को 16 से 28 फरवरी तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा शुरू होने से एक वीक पहले अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

क्या है आवेदन शुल्क? 

इसके लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1150 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (एनसीएल) कैंडिडेट्स को 600 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/थर्ड जेंडर कैंडिडेट्स को 325 रुपये का भुगतान करना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।