1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CTET 2024 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, 7 जुलाई को है एग्जाम; डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

CTET 2024 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, 7 जुलाई को है एग्जाम; डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

 Published : Jun 24, 2024 06:01 pm IST,  Updated : Jun 24, 2024 06:01 pm IST

जो उम्मीदवार सीटीईटी परीक्षा में शामिल होंगे उन सभी के लिए एक जरूरी खबर है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटीईटी के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है।

 सीटीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी- India TV Hindi
सीटीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी Image Source : FILE

CTET 2024: जिन कैंडिडेट्स ने सीटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन किया है उन सभी के लिए एक खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आजव यानी 24 जून को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2024 की सिटी स्लिप जारी कर दी है। एग्जाम सिटी स्लिप को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप को डाउनलोड कर सकते हैं।

ये रहा डायरेक्ट लिंक-  ctet.nic.in/view-centre-city-for-ctet-july-2024/

अब जब CBSE की तरफ से जुलाई सेशन की CTET परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है तो एडमिट कार्ड को भी जल्द जारी कर दिया जाएगा। प्रवेश को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।  एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार ctet.nic.in से सीटीईटी जुलाई 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

CTET 2024 Admit card: कैसे कर सकेंगे चेक व डाउनलोड 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, 'CTET एडमिट कार्ड 2024' वाले लिंक पर जाएँ।
  • इसके बाद CTET एडमिट कार्ड 2024 वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर आवश्यक विवरण दर्ज करें और 'सबमिट' पर क्लिक करें।
  • इसके बाद CTET एडमिट कार्ड 2024 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • इसके बाद अपने भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

बता दें कि CTET 2024 परीक्षा 7 जुलाई को आयोजित होने वाली है। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। सीटीईटी 2024 दो पेपरों के लिए आयोजित किया जाएगा- पेपर I कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों के लिए और पेपर- II कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों के लिए है। प्रत्येक पेपर की अवधि 2 घंटे 30 मिनट है।

CTET परीक्षा के प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र का नाम, पेपर का समय और अन्य विवरण लिखा होगा। परीक्षा के दिन, उम्मीदवारों को CTET एडमिट कार्ड की एक प्रति, एक वैध फोटो पहचान पत्र और अन्य निर्धारित दस्तावेज़ साथ लाने होंगे। सीबीएसई 19वीं सीटीईटी परीक्षा 136 शहरों और बीस भाषाओं में आयोजित करेगा।

ये भी पढ़ें- इस दिशा में जा रही NEET और NET एग्जाम पेपर लीक मामले में CBI की जांच, हो सकते हैं बड़े खुलासे

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।