CTET फरवरी 2026 की आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा चुका है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। आंसर-की के खिलाफ ऑब्जेक्शन करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो को भी खोल दिया गया है। ऐसे में जो उम्मीदवार आंसर-की से संतुष्ट नहीं हैं, वे सभी इसके खिलाफ ऑब्जेक्शन रेज कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार 15 मार्च 2026 तक ऑब्जेक्शन रेज कर सकते हैं, जोकि इसके लिए लास्ट डेट है। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही ऑब्जेक्शन रेज कर दें। अभ्यर्थियों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
ऑब्जेक्शन रेज करने के लिए कितना देना होगा शुल्क?
ऑब्जेक्शन रेज करने के लिए उम्मीदवारों को एक निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। आपत्ति उठाने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। एक बार भुगतान किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। यदि बोर्ड द्वारा चुनौती स्वीकार कर ली जाती है यानी यदि विषय विशेषज्ञों द्वारा उत्तर कुंजी में कोई गलती देखी जाती है, तो नीतिगत निर्णय अधिसूचित किया जाएगा और शुल्क वापस कर दिया जाएगा। रिफंड (यदि कोई हो) संबंधित क्रेडिट/डेबिट कार्ड खाते में ऑनलाइन स्थानांतरित किया जाएगा।
कैसे चेक करें सीटीईटी फरवरी 2026 आंसर-की?
नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार आंसर-की को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले छात्र-छात्राओं को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद छात्र-छात्राओं को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद छात्र-छात्राओं को वहां मांगे गए विवरण को भरना होगा।
- इतना करते ही आपके सामने आंसर-की खुल जाएगा।
- अब स्टूडेंट्स अपने आंसर-की को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में स्टूडेंट्स चाहें तो एक प्रिंटआउट ले लें।
उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।
ये भी पढ़ें-
डॉक्टर बनने के लिए MBBS, BDS और BAMS में सबसे छोटा कोर्स कौन सा है? जान लें