1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CUET PG 2024: 14 और 15 मार्च को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

CUET PG 2024: 14 और 15 मार्च को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Mar 12, 2024 12:57 pm IST,  Updated : Mar 12, 2024 12:58 pm IST

CUET PG 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से 14 और 15 मार्च को होने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट यानी सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

CUET PG 2024: सीयईटी पीजी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इधर ध्यान दें। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से 14 और 15 मार्च को होने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट यानी सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। 

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करना होगा। बता दें कि सीयूईटी पीजी परीक्षा 11 मार्च से शुरू हो चुकी है जो 28 मार्च तक चलेगी।  शेष दिनों के हॉल टिकट उचित समय पर जारी किए जाएंगे। 

सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2024 कैसे डाउनलोड करें

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड टैब खोलें।
  • इसके बाद आवेदन संख्या, जन्मतिथि दर्ज करें और लॉगिन करें।
  • फिर एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें।
  • आखिरी में एक प्रिंटआउट लेकर रख लें। 

ये रहा डायरेक्ट लिंक-  pgcuet.samarth.ac.in/index.php/app/download/index

ये भी पढ़ें- भारत में किस मेडिकल कॉलेज की कटऑफ सबसे कम?

केरल में CAA के खिलाफ ट्रेन रोककर विरोध प्रदर्शन, सीएम पिनराई विजयन ने कहा- राज्य में लागू नहीं होगा कानून
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।