1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. आज जारी होगी CUET PG 2024 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप, जानें कैसे करेंगे चेक

आज जारी होगी CUET PG 2024 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप, जानें कैसे करेंगे चेक

 Published : Mar 04, 2024 01:48 pm IST,  Updated : Mar 04, 2024 01:48 pm IST

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) आज यानी 4 मार्च को सीयूईटी पीजी 2024 के लिए परीक्षा शहर की जानकारी पर्चियां जारी कर देगी। जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

CUET PG 2024 Exam city slip: जिन उम्मीदजवारों ने सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए आवेदन किया है उनके लिए एक जरूरी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट या सीयूईटी पीजी 2024 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप को आज यानी 4 मार्च को जारी किया जाएगा। परीक्षा शहर सूची को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट  pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। 

परीक्षा मे शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए अपने एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करना होगा। नोटिफिकेशन के मुताबिक इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 7 मार्च को जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए भी एग्जाम सिटी स्लिप को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।  

कैसे करें चेक व डाउनलोड 

  • कैंडिडेट्स को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर pgcuet.samarth.ac.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड लिंक को पर क्लिक करना होगा। 
  • फिर अपना एप्लिकेशन नंबर, जन्म तिथि दर्ज करने के साथ  लॉग इन करना होगा।
  • आखिरी में फिर परीक्षा शहर पर्ची डाउनलोड करें।

बता दें कि सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा 11 मार्च से आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए कुल 4,62,589 अद्वितीय उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। अगर किसी उम्मीदवार को सीयूईटी पीजी से संबंधित किसी भी मदद की जरूरत हो तो, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क को 011 4075 9000 पर कॉल कर सकते हैं या एनटीए को cuet-pg@nta.ac.in पर लिख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- हरियाणा पुलिस कांस्टेबल की एक महीने की सैलरी कितनी होती है, जानें

आखिर कितनी पढ़ी लिखी हैं राधिका मर्चेंट, कहां सी की है पढ़ाई; जानें
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।