CUET PG 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए कल से सीयूईटी पीजी की परीक्षा आयोजित करेगी। CUET PG परीक्षा देश और देश के बाहर 28 मार्च तक आयोजित की जाएगी। ऐसे में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने परीक्षा के दिन के दिशानिर्देशों और परीक्षा हॉल में ले जाने वाली चीजों की घोषणा की है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदावर जारी की गई गाइडलाइंस को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे बताई गईं जरूरी बातों का खास ध्यान रखें।
यदि कोई उम्मीदवार रिपोर्टिंग समय के बाद परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में विफल रहता है, तो उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
बता दें कि CUET PG परीक्षा तीन अलग अलग शिफ्टों में आयोजित की जीएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 10:45 बजे तक, शिफ्ट 2 दोपहर 12:45 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक और शिफ्ट 3 शाम 4:30 बजे से शाम 6:15 बजे तक होगी। बता दें कि हर शिफ्ट 105 मिनट होगी।
ये भी पढ़ें- क्या ट्रेन का ऑनलाइन वेटिंग टिकट कंफर्म न होने पर इनवैलिड हो जाता है?
संपादक की पसंद