1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CUET PG 2025 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड, अब इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

CUET PG 2025 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड, अब इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

 Published : Feb 01, 2025 06:32 pm IST,  Updated : Feb 01, 2025 06:34 pm IST

CUET PG 2025 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस तारीख तक अप्लाई कर सकते हैं।

CUET PG 2025 की लास्ट डेट एक्सटेंड- India TV Hindi
CUET PG 2025 की लास्ट डेट एक्सटेंड Image Source : PEXELS

CUET PG 2025 के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने CUET PG 2025 के लिए पंजीकरण तिथि को आगे बढ़ा दिया है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक इसके लिए अप्लाई नहीं किया है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट  exam.nta.ac.in/CUET-PG पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 फरवरी थी, जिसे अभ्यर्थियों से कई अनुरोध प्राप्त होने के बाद बढ़ा दिया गया है।

CUET PG 2025: अब क्या है आवेदन करने की लास्ट डेट?

जानकारी दे दें कि उम्मीदवार CUET PG 2025 के लिए अब 8 फरवरी 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, इसके लिए शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 9 फरवरी, 2025 है। इसके आवेदन में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो को 10 फरवरी को खोला जएगा जोकि 12 फरवरी 2025 को बंद होगी।

CUET PG 2025: कैसे करें आवेदन 

नीचे बताए गए चरणों को फॉलो करके उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारो पहले खुद को रजिस्टर करना होगा। 
  • रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करने के बाद उम्मीदवार आवेदन के लिए आगे बढ़ें। 
  • आवेदन पत्र को पूरा भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार एक पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज का एक प्रिंटआउट ले लें। 

CUET PG 2025: कब होगा एग्जाम

CUET PG 2025 परीक्षा 13 से 31 मार्च के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा डेढ़ घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।

CUET PG 2025: आवेदन शुल्क

  • सामान्य श्रेणी - 1,400/- रुपये (दो पेपर के लिए); अतिरिक्त पेपर के लिए - 700/- रुपये
  • ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस - 1,200/- रुपये (दो पेपर के लिए); अतिरिक्त पेपर के लिए - 600/- रुपये
  • एससी, एसटी, थर्ड जेंडर - 1,100/- रुपये (दो पेपर के लिए)
  • पीडब्ल्यूडी - 1,000/- रुपये (दो पेपर के लिए)
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।