1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CUET PG 2026 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट फिर हुई एक्सटेंड, अब इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

CUET PG 2026 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट फिर हुई एक्सटेंड, अब इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

 Published : Jan 20, 2026 03:06 pm IST,  Updated : Jan 20, 2026 03:07 pm IST

CUET PG 2026 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को फिर आगे बढ़ा दिया गया है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि उम्मीदवार अब किस तारीख तक अप्लाई कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

अगर आप CUET PG 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA द्वारा एक बार फिर से CUET PG 2026 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर  दिया गया है। लास्ट डेट एक्सटेंड करने की जानकारी, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस जारी कर साझा की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस चेक कर सकते हैं। 

जारी किए गए नोटिस के अनुसार, CUET PG 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार अब 23 जनवरी 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं। वही, इसके लिए एग्जाम फीस सबमिट करने की लास्ट डेट 25 जनवरी 2026 है। 

करेक्शन विंडो

आवेदन में करेक्शन करने के इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन करेक्शन विंडो के माध्यम से अपने फॉर्म में संशोधन कर सकेंगे। अब सवाल आता है कि एप्लीकेशन करेक्शन विंडो कब खुलेगी? तो बता दें कि उम्मीदवार अपने आवेदन में 28 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक करेक्शन कर सकेंगे। 

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। ट
  • इसके बाद उम्मीदवार पहले खुद को रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज का एक प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन करने के लिए सीधा लिंक 

नोटिस के लिए सीधा लिंक 

कौन कर सकता है अप्लाई 

CUET PG 2026 के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा फाइनल ईयर के अंडरग्रेजुएट छात्र जो रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, वे भी आवेदन करने के लिए पात्र हैं। ऊपरी उम्र सीमा का बात करें तो इसके लिए आवेदन करने हेतु कोई मेक्सिमम एज लिमिट नहीं है।

ये भी पढ़ें- 

 

RBI के एक ऑफिस अटेंडेंट को कितनी सैलरी मिलती है? 500 से ज्यादा निकली है वैकेंसी

कितने पढ़े-लिखे हैं BJP प्रेसिडेंट नितिन नबीन? जान लें कहां से की है पढ़ाई

भारत के साथ बांग्लादेश का कितने किलोमीटर लंबा बॉर्डर लगता है? जान लें

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।