CUET PG 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA ने CUET PG 2026 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी है। इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिस भी जारी किया गया है। जो उम्मीदवार पोस्टग्रेजुएट कोर्स के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे सभी CUET PG की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।
जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवार CUET PG 2026 के लिए अब 20 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं, इच्छुक इस तिथि तक या इससे पहले ही अप्लाई कर दें। इसके आवेदन में सुधार हेतु करेक्शन विंडो 23 जनवरी को खुलेगी और 25 जनवरी 2026 को बंद हो जाएगी।
कैसे करें आवेदन
- आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद वहां मांगे गए विवरण को भरकर खुद को रजिस्टर करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा होने पर उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार चाहें तो एक प्रिंटआउट ले लें।
एलिजिबिलिटी
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा फाइनल ईयर के अंडरग्रेजुएट छात्र जो रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, वे भी आवेदन करने के लिए पात्र हैं। ऊपरी उम्र सीमा का बात करें तो इसके लिए आवेदन करने हेतु कोई मेक्सिमम एज लिमिट नहीं है।
अगर किसी कैंडिडेट को CUET PG 2026 के लिए अप्लाई करने में कोई दिक्कत आती है, तो वे 011 - 40759000/011 - 69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या हेल्प डेस्क- cuetpg@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट NTA CUET की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें-