1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CUET UG 2023: जारी हुई सीयूईटी यूजी की फाइनल आंसर-की, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

CUET UG 2023: जारी हुई सीयूईटी यूजी की फाइनल आंसर-की, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

 Published : Jul 12, 2023 10:46 pm IST,  Updated : Jul 12, 2023 10:48 pm IST

CUET UG 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की तरफ से सीयूईटी यूजी परीक्षा की फाइनल आसंर-की को जारी कर दिया गया है।

सीयूईटी यूजी की फाइनल आंसर-की जारी - India TV Hindi
सीयूईटी यूजी की फाइनल आंसर-की जारी Image Source : FILE

CUET UG 2023: सीयूईटी यूजी की परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की तरफ से सीयूईटी यूजी परीक्षा की फाइनल आसंर-की को जारी कर दिया गया है। जो  कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे,वे सभी आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर आंसर-की को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक या बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके  CUET UG 2023 फाइनल आंसर-की को चेक कर सकते हैं। 

कैसे करें CUET UG 2023 Final Answer को चेक व डाउनलोड

  • सबसे पहले कैंडिडेटस् एनटीए की आधिकारिक साइट nta.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद नवीनतम अपडेट पर जाएं और आपको फाइनल आंसर-की का लिंक मिलेगा।
  • इसके बाद CUET UG 2023 फाइनल आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
  • इतना करते ही एक नई पीडीएफ फाइल के फॉर्म में आंसर-की को चेक कर सकते हैं। 
  • इसके बाद पेज डाउनलोड करें और एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

डायरेक्ट लिंक से करें चेक 

बता दें कि CUET UG 2023 परीक्षा 21 मई से 23 जून 2023 के बीच चरणों में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा को भारत के 387 शहरों और देश के बाहर 24 शहरों में आयोजित किया गया था। इस वर्ष लगभग 15 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।