1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. जल्दी करें! CUSAT CAT 2023 की आंसर-की पर ऑब्जेक्शन करने की आज लास्ट डेट

जल्दी करें! CUSAT CAT 2023 की आंसर-की पर ऑब्जेक्शन करने की आज लास्ट डेट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 12, 2023 06:18 pm IST,  Updated : May 12, 2023 06:18 pm IST

CUSAT CAT 2023: सीयूएसएटी सीएटी 2023 की जारी की गई आंसर-की के खिलाफ ऑब्जेक्शन रेज करने की आज मई लास्ट डेट है। जो उम्मीदवार इस आंसर-की के खिलाफ ऑब्जेक्शन करना चाहते हैं, वे सभी आज यानी 12 मई तक आपत्ति उठा सकते हैं।

 सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

CUSAT CAT 2023 परीक्षा में बैठे उम्मीदवारों के लिए एक बेहद जरूरी खबर है। सीयूएसएटी सीएटी 2023 की जारी की गई आंसर-की के खिलाफ ऑब्जेक्शन रेज करने की आज मई लास्ट डेट है। जो कैंडिडेट्स CUSAT CAT 2023 परीक्षा की आसंर-की से संतुष्ट नहीं है, वे सभी जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट admissions.cusat.ac.in पर जाकर अपना ऑब्जेक्शन रेज कर दें। 

क्या है ऑब्जेक्शन की लास्ट डेट

जो उम्मीदवार इस आंसर-की के खिलाफ ऑब्जेक्शन करना चाहते हैं, वे सभी आज यानी 12 मई तक आपत्ति उठा सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार को प्रति प्रश्न एक निश्चित आपत्ति शुल्क का भुगतान करना होगा। यदि चुनौती सही पाई जाती है, तो CUSAT CAT आंसर-की को संशोधित किया जाएगा और तदनुसार सभी उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया में लागू किया जाएगा। 

इसके बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी, जिसके आधार पर, यूनिवर्सिटी CUAST CAT परिणाम 2023 घोषित करेगा। कोचीन विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग, पर्यावरण अध्ययन, मानविकी, कानून, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी कार्यक्रमों सहित विभिन्न UG और PG कार्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए CAT परीक्षा आयोजित करता है।

बता दें कि Cochin University ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने 10 मई को CUSAT CAT 2023 की आंसर-की को जारी किया था। जिन उम्मीदवारों ने इस प्रवेश परीक्षा में भाग लिया था, वे CUSAT CAT 2023 आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट admissions.cusat.ac.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। कैंडिडेट्स को बताया जाता है कि आंसर-की को डाउनलोड करने के लिए उनको अपने ई-मेल और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करना होगा।

ये भी पढ़ें- इस राज्य में फॉरेस्ट गार्ड समेत इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू, पढ़ें वैकेंसी डिटेल
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।