1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CUSAT ने MBA और ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए बढ़ाई डेट, यहां जानें नई तारीख

CUSAT ने MBA और ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए बढ़ाई डेट, यहां जानें नई तारीख

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 26, 2023 01:59 pm IST,  Updated : Feb 26, 2023 01:59 pm IST

CUSAT ने MBA और ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ा दी है। जो उम्मीदवार इस यूनिवर्सिटी में भाग लेना चाहते हैं वे एडमिशन के लिए अप्लाई कर दें।

CUSAT cat- India TV Hindi
CUSAT ने MBA और ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए बढ़ाई डेट Image Source : FILE

कोचीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CUSAT) ने पीएचडी, एमबीए, एम.टेक और डिप्लोमा कार्यक्रमों को छोड़कर एमबीए और सभी पीजी और यूजी कार्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन तारीख बढ़ा दी हैं। यूजी और पीजी के लिए बिना जुर्माने के आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 10 मार्च है और एमबीए के लिए 30 अप्रैल है। इच्छुक उम्मीदवार प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। कॉमन एडमिशन टेस्ट 29 और 30 अप्रैल 2023 और 1 मई 2023 को आयोजित किया जाएगा।

आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक "कैट 2023 - यूजी और पीजी के लिए आवेदन रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ा दी गई (बिना जुर्माना के पंजीकरण: 10/03/2023 तक होगा, और जुर्माने के साथ पंजीकरण: 15/03/2023) कैट 2023 - एमबीए के लिए आवेदन पंजीकरण की तिथि बढ़ाई गई (बिना जुर्माने के पंजीकरण: 30/04/2023, जुर्माना के साथ पंजीकरण: 03/05/2023)"

Click here for the direct link to apply

CUSAT CAT application form 2023: यहां जानें कैसे करें अप्लाई

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट admissions.cusat.ac.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर CUSAT CAT 2023 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

अपने पर्सनल डिटेल डालें।

इसके बाद सभी फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और केंद्र का चयन करें

इसके बाद आवेदन जमा करें और भविष्य की जरूरत के लिए एक प्रिंट निकाल लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।