1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. दिल्ली सरकार ने स्कूलों के लिए जारी किया नोटिस, तारीख ऐसी कि कैलेंडर में ढूंढने पर भी न मिले

दिल्ली सरकार ने स्कूलों के लिए जारी किया नोटिस, तारीख ऐसी कि कैलेंडर में ढूंढने पर भी न मिले

 Published : Jan 09, 2023 07:37 am IST,  Updated : Jan 09, 2023 10:14 am IST

Delhi: इस समय कड़ाके की ठंड चल रही है। ऐसे में दिल्ली के स्कूलों में भी छुट्टी कर दी गई है। वहीं 9वीं से 12वीं के बच्चों के लिए जो एक्सट्रा क्लास चल रहे थे वे भी सस्पेंड कर दिए गए हैं। लेकिन दिल्ली सरकार द्वारा जो नोटिस जारी की गई उसमें एक बड़ी गलती देखने को मिली है।

दिल्ली सरकार ने एक्सट्रा क्लास को लेकर जारी की नोटिस- India TV Hindi
दिल्ली सरकार ने एक्सट्रा क्लास को लेकर जारी की नोटिस Image Source : PTI

हिमालय से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण पूरा भारत इन दिनों भीषण ठंड की चपेट में हैं। राजधानी दिल्ली भी भीषण शीतलहर के चपेट में हैं। चारों तरफ बस कोहरा ही कोहरा नजर आ रहा है। ऐसे में दिल्ली सरकार ने बढ़ती ठंड को देखते हुए सभी सरकारी स्कूलों में चल रही रेमेडियल क्लास सस्पेंड कर दिया है। ये जानकारी नोटिस जारी कर बताई गई। लेकिन नोटिस में एक गड़बड़ी देखी गई जिसके बाद लोग तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के बच्चों की शीतकालीन छुट्टियां नहीं हुईं थी। 9वीं से 12वीं तक के सभी बच्चे रेमेडियल क्लास के जरिए पढ़ाई कर रहे थे। बता दें कि बोर्ड एग्जाम नजदीक आ रहा है इसलिए सभी सरकारी स्कूलों में रेमेडियल क्लास चलाए जा रहे थे। इसी रेमेडियल क्लास को सस्पेंड कर दिया गया है। लेकिन नोटिस में एक तारीख लिखी हुई जिसे अगर आप ढूंढने निकलें तो आपको ये तारीख कभी मिलेगी ही नहीं।

क्या है रेमेडियल क्लास ?

दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में रेमेडियल क्लास चल रहे थे जिन्हें भीषण ठंड को देखते हुए सस्पेंड कर दिया गया है। रेमेडियल एक तरह से एक्स्ट्रा क्लास है। इस क्लास के जरिए आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करवाई जा रही थी। 

क्या है वो गड़बड़ी?

दिल्ली सरकार द्वारी जारी की गई नोटिस में एक जगह तारीख ऐसी लिखी गई है, जिसे देख हर कोई हैरान और परेशान है। लोग कह रहे हैं कि आखिर ऐसी गलती कैसे की जा सकती है। दरअसल, नोटिस में एक जगह 22.22.2022 लिखा हुआ है। इसे देखकर लोग अपना माथा पकड़ ले रहे हैं। इसे ट्विटर पर न्यूज एजेंसी एएनआई ने शेयर किया है। जिसके बाद यूजर तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं।

नोटिस
Image Source : ANIनोटिस

दिल्ली में इन तारीखों तक सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद

दिल्ली सरकार ने 12 जनवरी तक सभी सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया था। वहीं दिल्ली के प्राइवेट स्कूल आज खुलने वाले थे उन सभी को 15 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। ये फैसला बढ़ती ठंड को देखते हुए बच्चों को हित में लिया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।