जेईई मेन 2026 सेशन की परिणाम बीते कल जारी किया जा चुका है। इसमें कुल 26 स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। इस लिस्ट में दिल्ली के आदित्य गुप्ता का भी नाम शुमार है। दिल्ली के आदित्य गुप्ता ने JEE Main सेशन 2 की परीक्षा में 100 पर्सेंटाइल हासिल कर टॉपर लिस्ट में जगह बनाई है। India TV Digital से बात करते हुए आदित्य ने कहा, "मुझे टॉपर मत कहिए, बल्कि एक अच्छा परफॉर्मर कहिए।" उनके अनुसार, "किसी की परफॉर्मेंस को आंकने का पैमाना नतीजे नहीं होने चाहिए।" CBSE 12वीं की परीक्षा की तैयारी के दौरान आदित्य थोड़ा निराश महसूस कर रहे थे, लेकिन उनके माता-पिता ने उन्हें प्रेरित किया और परफॉर्मेंस के लिए उन पर कोई दबाव नहीं डाला।
JEE Main के उम्मीदवारों के लिए आदित्य ने कहा, "नतीजे के बारे में मत सोचो; तैयारी के समय और परीक्षा में अपना बेस्ट दो, सफलता तुम्हारे दरवाजे पर होगी।"
JEE Main की तैयारी के बारे में टॉपर ने क्या कहा?
JEE Main की तैयारी के बारे में टॉपर ने कहा, "मेरे इंस्टीट्यूट - विद्यामंदिर क्लासेस - की मदद से की गई फोकस्ड और स्मार्ट तैयारी ने मुझे JEE में सफलता दिलाने में मदद की।" उन्होंने आगे कहा कि NCERT की किताबें JEE के लिए 'बाइबल' की तरह हैं, क्योंकि Physics और Chemistry के अधिकतर सवाल NCERT पर ही आधारित होते हैं। आदित्य ने यह भी बताया कि उन्होंने JEE से कई महीने पहले ही, रोजाना सैंपल पेपर और मॉक टेस्ट की प्रैक्टिस शुरू कर दी थी।
क्या है सपना?
खास बात यह है कि यह आदित्य का दूसरा प्रयास था। पिछले सेशन में उन्होंने 99.97 परसेंटाइल स्कोर किया था। अब यह 17 वर्षीय लड़का JEE Advanced पर फोकस कर रहा है, क्योंकि उसका सपना IIT Delhi से Computer Science की पढ़ाई करना है। टॉपर ने बताया कि खाली समय में उन्हें Classical Music सुनना बहुत पसंद है।
ये भी पढ़ें-JEE Main 2026 सेशन 2 रिजल्ट में किस राज्य से निकले सबसे अधिक टॉपर, जिन्होंने हासिल किए 100 पर्सेंटाइल? जानें