1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. दिल्ली-एनसीआर में बच्चों की मौज, 17 मई से प्राइवेट स्कूलों में शुरू हो रहे समर वेकेशन

दिल्ली-एनसीआर में बच्चों की मौज, 17 मई से प्राइवेट स्कूलों में शुरू हो रहे समर वेकेशन

 Written By: Shailendra Tiwari
 Published : May 16, 2025 01:29 pm IST,  Updated : May 16, 2025 01:29 pm IST

दिल्ली एनसीआर के प्राइवेट स्कूलों में भी अब समर वेकेशन का आगाज हो रहा है, वहीं, सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं।

समर वेकेशन- India TV Hindi
समर वेकेशन Image Source : FREEPIK

दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में पढ़ने वालों बच्चों की मौज शुरू होने वाली है, अब बच्चों के स्कूलों में समर वेकेशन का आगाज शुरू होने जा रहा है, जो कल यानी शनिवार से शुरू हो रहा है। इन छुट्टियों के दौरान बच्चे और उनके माता-पिता कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। ध्यान रहे कि अभी कुछ स्कूलों में बच्चों की परीक्षा चल रही है, जो आने वाले हफ्ते में खत्म हो जाएगी और फिर इन स्कूलों में भी समर वेकेशन की शुरुआत हो जाएगी।

कब से प्राइवेट स्कूलों में हो रहे समर वेकेशन?

मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर के प्राइवेट स्कूलों में 17 मई से गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो रही हैं, जो 30 जून तक चलेंगी। इस दौरान बच्चे अपने ननिहाल या कहीं और घूमने जा सकते हैं। बता दें कि अभी कुछ स्कूलों में परीक्षा चल रही है, परीक्षा के खत्म होन के बाद उन प्राइवेट स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां की जाएंगी। इससे पहले दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी स्कूलों में समर वेकेशन का ऐलान किया था। जिसके मुताबिक अभी सभी सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं। 

सरकारी स्कूलों में कब क रहेंगी छुट्टियां?

शिक्षा निदेशालय ने बताया था कि दिल्ली सरकार के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों में 11 मई से लेकर 30 जून तक समर वेकेशन का ऐलान हो रहा है। इस दौरान सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे।  साथ ही यह भी कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो गर्मी के ये छुट्टियां आगे भी बढ़ सकती हैं। साथ ही सर्कुलर में यह भी कह गया था कि कक्षा 9 से कक्षा 12 तक बच्चों के लिए इन दिनों में रेमेडियल क्लास चलाई जाएगी, जिसका समय सुबह 07.30 से 10.30 बजे तक रहेगा। याद रहे कि कि रेमेडियल क्साल सिर्फ 31 मई तक ही चलाई जाएगी।

ये भी पढ़ें:

​राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती में बढ़ाई गई वैकेंसी, अब हो गए इतने पद; आवेदन तिथि भी बढ़ी

DPS द्वारका ने शिक्षा निदेशालय के आदेश को दिखाया ठेंगा, फिर 32 बच्चों का काटा नाम; तैनात बाउंसरों ने बच्चों को भगाया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।