1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती में बढ़ाई गई वैकेंसी, अब हो गए इतने पद; आवेदन तिथि भी बढ़ी

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती में बढ़ाई गई वैकेंसी, अब हो गए इतने पद; आवेदन तिथि भी बढ़ी

 Published : May 16, 2025 10:58 am IST,  Updated : May 16, 2025 10:58 am IST

अगर पुलिस में नौकरी करने का मन है तो ये खबर आपके काम की है, राजस्थान पुलिस ने कांस्टेबल पदों की संख्या में बढ़ोतरी की है। साथ ही आवेदन की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी है।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती- India TV Hindi
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती Image Source : FILE PHOTO

राजस्थान पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती के लिए भर्ती अभी चल रही है, इसी बीच राजस्थान पुलिस ने आवेदन करने वाले युवाओं को बड़ी खुशखबरी दी है, दरअसल राजस्थान पुलिस ने 11 जिलों में 383 पदों पर बढ़ोतरी कर दी है, जिसके बाद अब कांस्टेबल पदों की संख्या 9,617 से बढ़कर 10,000 हो गई है। साथ ही आवेदन तारीख में भी बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 मई हो गई है, जो पहले 17 मई थी।

योग्यता

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास सर्टिफिकेट होना चाहिए। साथ ही राजस्थान 12वीं लेवल CET परीक्षा में पास हो सकते हैं।

एग्जाम पैटर्न

राजस्थान पुलिस की इस परीक्षा में 150 प्रश्न एमसीक्य बेस्ड पूछे जाएंगे, इनके लिए 150 नंबर भी तय किए गए हैं। पेपर में रीजनिंक, कंप्यूटर बेसिक के 60 सवाल होंगे, जो 60 नंबर के होंगे। साख ही राजस्थान के जनरल नॉलेज से जुड़े 45 प्रश्न,जिसके लिए 45 नंबर होंगे। वहीं, जनरल अवेयरनेस के 45 प्रश्न भी पूछे जाएंगे, ये भी 45 नंबर के होंगे। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी है, हर गलत उत्तर के लिए 0.25 नंबर काटे जाएंगे।

आवेदन प्रक्रिया

राजस्थान पुलिस भर्ती के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा से गुजरना होगा, इसके बाद फिजिकल टेस्ट और फिर डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। सेलेक्शन प्रक्रिया में शारीरिक मानको के तहत पुरुषों के लिए ऊंचाई 168 सेमी और महिलाओं के लिए 152 सेमी तय की गई है। पुरुषों के लिए सीमा 81-86 सेमी होनी चाहिए। फिजिकल टेस्ट में दौड़ भी होगी, जिसमें पुरुषों को 25 मिनट में 5 किमी और महिलाओं को 35 मिनट में 5 किमी दौड़ने का समय दिया जाएगा।

कितनी है आवेदन फीस?

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, एससी/एसटी को 400 रुपये देना होगा।

ये भी पढ़ें:

इससे घटिया और क्या ही होगा! हरियाणा बोर्ड परीक्षा में 18 स्कूलों में से एक भी बच्चा नहीं हो सका पास

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन