1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. VIDEO: DPS द्वारका ने शिक्षा निदेशालय के आदेश को दिखाया ठेंगा, फिर 34 बच्चों का काटा नाम; तैनात बाउंसरों ने बच्चों को भगाया

VIDEO: DPS द्वारका ने शिक्षा निदेशालय के आदेश को दिखाया ठेंगा, फिर 34 बच्चों का काटा नाम; तैनात बाउंसरों ने बच्चों को भगाया

 Published : May 16, 2025 12:02 pm IST,  Updated : May 16, 2025 04:41 pm IST

दिल्ली में इन दिनों अभिभावक और डीपीएस द्वारका आमने-सामने हैं। आज फिर DPS द्वारका ने शिक्षा निदेशालय के आदेश को ताक पर रखते हुए 34 बच्चों का नाम काट दिया और उन्हें स्कूल में घुसने नहीं दिया।

DPS Darkwa- India TV Hindi
बाउंसरों ने बच्चों को भगाया Image Source : SCREENGRAB

दिल्ली के द्वारका स्थित डीपीएस स्कूल का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज फिर सुबह-सुबह जब 34 बच्चे स्कूल गए तो स्कूल परिसर ने उन्हें भगा दिया। बता दें कि दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने आदेश दिया था कि बच्चों को फीस जमा नहीं होने के कारण पढ़ाई से वंचित नहीं किया जाए। इतना ही नहीं DPS द्वारका ने स्कूल गेट पर बाउंसर तैनात कर रखे हैं, जिन्होंने लड़कियों को स्कूल में घुसने पर हाथ से रोक दिया। बता दें कि अब पैरेंट्स ने इस मामले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट की ओर रूख किया है। 34 में से 32 बच्चों के पैरेंट्स ने आज कंटेंप्ट ऑफ कोर्ट का मामला डाला, जिसे पर हाईकोर्ट आज सुनाई करेगा।

फिर 34 बच्चों का काटा नाम

जानकारी दे दें कि आज एक बार फिर से फीस ना जमा करने के चलते डीपीएस द्वारका ने 34 बच्चे जिनका नाम काट दिया था और उन्हें स्कूल में प्रवेश नहीं करने दिया। शिक्षा निदेशालय के ताज़ा आदेश के बावजूद स्कूल परिसर में एंट्री नहीं करने दिया गया। स्कूल प्रशासन द्वारा स्कूल के बाहर बाउंसर भी लगाए गए हैं।

बाउंसर कर रखे हैं गेट पर तैनात

वहीं, पैरेंट्स ने स्कूल द्वारा तैनात किए गए बाउंसरों पर आरोप लगाया है कि जब कुछ बच्चों ने स्कूल में एंट्री करने की कोशिश की, जिसमें कुछ लड़कियां भी शामिल थी तो उन पुरुष बाउंसरों ने लड़कियों को हाथ लगाकर रोका जिसके बाद अभिभावकों ने कहा कि ये पुरुष बाउंसर लड़कियों का हाथ कैसे लगा सकते हैं। इसके अलावा, डीपीएस द्वारका ने इन बच्चों के अभिभावकों को भी आज होने वाली पीटीएम में शामिल होने की अनुमति नहीं दी। 

आतिशी ने लिखा पत्र

आज सुबह इस मामले में आप नेता अतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को एक पत्र भी लिखा है, बता दें कि कल भी अभिभावकों ने डीपीएस द्वारका के बाहर प्रदर्शन करा था। 9 मई को डीपीएस द्वारका ने 29 छात्रों को स्कूल ने तत्काल प्रभाव से निकाल दिया था, जिसके बाद अभिभावक लगातार स्कूल के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।

(इनपुट- इला)

ये भी पढ़ें:

इससे घटिया और क्या ही होगा! हरियाणा बोर्ड परीक्षा में 18 स्कूलों में से एक भी बच्चा नहीं हो सका पास

UPSC ने जारी किया अपना एग्जाम कैलेंडर, जानें कब से कौन से होगी परीक्षा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।