1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. दिल्ली में पांच हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, टीजीटी समेत कई पोस्ट्स पर है वैकेंसी

दिल्ली में पांच हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, टीजीटी समेत कई पोस्ट्स पर है वैकेंसी

 Published : Jan 14, 2024 03:22 pm IST,  Updated : Jan 14, 2024 03:22 pm IST

DSSSB Recruitment: नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड यानी डीएसएसएसबी की तरफ से विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस को अभी शुरू नहीं किया गया है।

दिल्ली में टीजीटी समेत कई पदों पर निकली भर्ती - India TV Hindi
दिल्ली में टीजीटी समेत कई पदों पर निकली भर्ती Image Source : FILE

DSSSB Recruitment: अगर आप दिल्ली में नौकरी ढूंढ़ रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक(TGT), ड्राइंग शिक्षक और एमटीएस पदों के लिए रिक्तियां अधिसूचित की हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं की गई है। नोटिफिकेशन से मिले विवरण के अननुसार इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस  8 फरवरी से शुरू होगा। एक बार शुरू होने के बाद इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 

कब है लास्ट डेट 

जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 8 मार्च तक ही आवेदन कर सकेंगे, जो कि लास्ट डेट है। 

डीएसएसएसबी भर्ती 2024 रिक्ति विवरण

यह भर्ती अभियान  विभिन्न 5118 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। 

डीएसएसएसबी भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करें

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाना होगा। 
  • इसके बाद अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद खुद को रजिस्टर करें। 
  • इतना करने के बाद आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं और आवेदन पत्र भरें। 
  • इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। 
  • इसके बाद फॉर्म जमा करें। 
  • इसके बाद भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

ये भी पढ़ें- 

इस डिग्री को पूरा करके जल्दी बन सकते हैं डॉक्टर, MBBS से भी कम लगेगा समय

School Reopen: दिल्ली में स्कूल खुलने का जारी हुआ आदेश, जानें कब से खुलेंगे विद्यालय और क्या रहेगी टाइमिंग
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।