1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. DRDO CEPTAM टियर I का एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

DRDO CEPTAM टियर I का एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

 Published : Dec 24, 2022 02:36 pm IST,  Updated : Dec 24, 2022 02:36 pm IST

DRDO CEPTAM Tier I Admit Card 2022- DRDO ने CEPTAM Tier I का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

DRDO CEPTAM टियर I का एडमिट कार्ड जारी- India TV Hindi
DRDO CEPTAM टियर I का एडमिट कार्ड जारी Image Source : DRDO.GOV.IN

डिफेंस रिसर्च और डेबलपमेंट ऑर्गनाइजेशन ने DRDO CEPTAM टियर I एडमिट कार्ड 2022 जारी किया है। जिन उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होना है, वे DRDO की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। टीयर I परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 23 दिसंबर से 11 जनवरी, 2023 तक उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है। DRDO CEPTAM टियर I या CBT परीक्षा 6 जनवरी से 11 जनवरी, 2023 तक आयोजित की जाएगी और CEPTAM-10/DRTC STA-B टियर- II (CBT) 12 जनवरी, 2023 को निर्धारित की गई है। 

चयन प्रक्रिया में टियर-I (CBT) और टियर-II (ट्रेड टेस्ट) शामिल होंगे। टियर- I (CBT) में केवल ऑब्जेक्टिव टाइप-मल्टीपल च्वाइस प्रश्न होंगे। टीयर- I परीक्षा अनंतिम चयन के लिए है और टीयर- II (ट्रेड टेस्ट) क्वालीफाइंग प्रकृति का है। उम्मीदवारों के व्यावहारिक कौशल का परीक्षण करने के लिए ट्रेड टेस्ट संबंधित ट्रेड में आईटीआई स्तर का होगा। परीक्षण लगभग एक से दो घंटे की अवधि का हो सकता है। उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Direct link to download DRDO CEPTAM Tier I Admit Card 2022

DRDO CEPTAM Tier I Admit Card 2022: ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले DRDO की आधिकारिक साइट drdo.gov.in पर जाएं।

अब होम पेज पर उपलब्ध DRDO CEPTAM टियर I एडमिट कार्ड 2022 लिंक पर क्लिक करें।
फिर लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
अब एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास जरूर रखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।