जूनागढ़। गुजरात के जूनागढ़ जिले के केशोद कस्बे में एक विद्यालय-सह-छात्रावास में की गयी जांच में दसवीं और 12वीं कक्षा की कम से कम 11 छात्राएं कोरोना वायरस से संक्रमित मिलीं। के ऐ वनपरिया कन्या विनय मंदिर ने राज्य सरकार के फैसले के बाद दसवीं और 12वीं की कक्षाओं के लिए स्कूल फिर से खोलने का फैसला किया था। स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अश्विन अजुदिया ने बताया कि स्कूल में रैपिड एंटीजन जांच के दौरान ये 11 छात्राएं संक्रमित मिलीं। इनमें तीन छात्राएं छात्रावास में रहती हैं और बाकी आठ केशोद कस्बे की निवासी हैं। अधिकारी के अनुसार किसी भी छात्रा में संक्रमण के लक्षण नहीं हैं और उन्हें घरों में पृथक-वास में रहने को कहा गया है।
- Hindi News
- एजुकेशन
- परीक्षा
- गुजरात में स्कूल के पहले दिन 11 छात्राएं कोरोना वायरस से संक्रमित मिलीं
गुजरात में स्कूल के पहले दिन 11 छात्राएं कोरोना वायरस से संक्रमित मिलीं
गुजरात के जूनागढ़ जिले के केशोद कस्बे में एक विद्यालय-सह-छात्रावास में की गयी जांच में दसवीं और 12वीं कक्षा की कम से कम 11 छात्राएं कोरोना वायरस से संक्रमित मिलीं। के ऐ वनपरिया कन्या विनय मंदिर ने राज्य सरकार के फैसले के बाद दसवीं और 12वीं की कक्षाओं के लिए स्कूल फिर से खोलने का फैसला किया था।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement