1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CUET PG 2023 के लिए एडमिट कार्ड हुए जारी, 13 और 14 जून को होने हैं एग्जाम

CUET PG 2023 के लिए एडमिट कार्ड हुए जारी, 13 और 14 जून को होने हैं एग्जाम

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 12, 2023 06:58 pm IST,  Updated : Jun 12, 2023 06:58 pm IST

CUET PG के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। बता दें कि 13 और 14 जून को CUET PG के होने वाले एग्जाम के लिए ये एडमिट कार्ड जारी हुए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET PG- India TV Hindi
CUET PG के लिए एडमिट कार्ड जारी Image Source : CUET.NTA.NIC.IN

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने 13 जून और 14 जून की परीक्षा के लिए सीयूईटी पीजी (CUET PG 2023) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि उम्मीदवार को एडमिट कार्ड अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि सीयूईटी पीजी 2023 हॉल टिकट cuet.nta.nic.in पर उपलब्ध हैं।

जानकारी दे दें कि आधिकारिक नोटिफिकेशन में आगे की परीक्षा को लेकर कहा गया है, “जिन उम्मीदवारों की परीक्षाएं 14 जून 2023 के बाद की तारीखों में तय की गई है, उनके लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप / एडमिट कार्ड भी बाद में जारी किए जाएंगे।”

Direct link to download CUET PG admit card

CUET PG 2023 admit card: ऐसे करें डाउनलोड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

सबसे पहले सीयूईटी पीजी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।

फिर होम पेज पर उपलब्ध सीयूईटी पीजी 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद लॉगिन डिटेल डालें और सबमिट पर क्लिक करें।

अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखने लग जाएगा।

इसके बाद एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

अंत में आगे की जरूरत के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें-

NEET के छात्रों के लिए जरूरी खबर, NMC ने MBBS कोर्स के लिए बदल दिए कई नियम

ये है एशिया का पहला इंजीनियरिंग कॉलेज, इंस्टिट्यूट का नाम जान करेंगे फक्र

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन